सावन का पवित्र महीना चल रहा है. भगवान शिव के भक्त सावन शुरू होते ही उनकी पूजा-अर्चना में लीन हो जाते हैं. शिवजी को जल चढ़ाने के साथ ही बेलपत्र अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में इस्तेमाल होने वाला यह छोटा-सा बेलपत्र आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक साइंस भी यह मानता है कि बेलपत्र की पत्तियों में औषधीय गुणों का खजाना छिपा हुआ है.
Bbel Patra Khana Chahiye Ya Nahi: सावन के मौसम में बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे हमारा पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है और पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती हैं. ऐसे समय में सुबह-सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है.
बेलपत्र खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं- (Bel Patra Khane Ke Fayde)
बेलपत्र खाने के फायदे सिर्फ धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं माने जाते. आयुर्वेद में Bel Patra Benefits, Bael Leaves Benefits और बेलपत्र के औषधीय गुण का उल्लेख मिलता है. कई लोग सावन में बेलपत्र खाने के लाभ, पाचन के लिए बेलपत्र और इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय के तौर पर इसके उपयोग के बारे में जानना चाहते हैं. हालांकि किसी भी हर्बल चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए.
1. पेट के लिए-
सावन के महीने में अक्सर लोगों को पेट भारी लगना, गैस बनना या एसिडिटी की शिकायत रहती है. बेलपत्र में मौजूद पोषक तत्व और कूलिंग प्रॉपर्टीज आपके पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाती हैं. अगर आप सुबह खाली पेट 2 से 3 साफ बेलपत्र चबाकर खाते हैं, तो यह कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को खत्म करने में मदद कर सकता है.
2. ब्लड शुगर-
डायबिटीज मरीज के लिए बेलपत्र काफी मददगार साबित हो सकता है. इसमें ऐसे प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को बेहतर बनाते हैं. नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से खून में ग्लूकोज का लेवल संतुलित रहता है.

3. इम्यूनिटी-
बारिश के मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार और इन्फेक्शन होना बहुत आम बात है. बेलपत्र में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं. यह आपके इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे आप सावन के मौसम में होने वाले वायरस और इन्फेक्शन से बचे रहते हैं.
4. दिल-
बेलपत्र में मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है, जिससे दिल की धमनियों में रुकावट की संभावना घटती है और आपका दिल सेहतमंद रहता है.
5. शरीर की गंदगी-
बेलपत्र एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है. सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर के अंदर जमा सारे टॉक्सिन्स पेशाब और पसीने के रास्ते बाहर निकल जाते हैं.
बेलपत्र खाने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले 2-3 ताजे और मुलायम बेलपत्र लें. इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि कोई धूल या कीड़ा न रहे. सुबह खाली पेट इन्हें मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं और ऊपर से एक गिलास ताजा या हल्का गुनगुना पानी पी लें. अगर आप इसे चबाकर नहीं खा सकते, तो पत्तों को पीसकर उसका रस निकालकर भी पी सकते हैं.
बेलपत्र खाने के फायदे सिर्फ धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं हैं. आयुर्वेद में Bel Patra Benefits और Bael Leaves Benefits का उल्लेख लंबे समय से किया जाता रहा है. सावन में बेलपत्र का सेवन करने वाले लोग अक्सर इसके औषधीय गुणों, पाचन में मदद करने वाले प्रभाव और इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय के रूप में इसकी भूमिका के बारे में जानना चाहते हैं. हालांकि किसी भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी की तरह इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए.
नोट- ध्यान रखें कि बेलपत्र का सेवन सीमित मात्रा में ही करें. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप डायबिटीज की भारी दवाइयां ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
क्या कहती है रिसर्च-
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक बेलपत्र के अर्क में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं. यह शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और कोशिकाओं को सूजन से बचाने में बेहद असरदार है.
NIH की स्टडी के अनुसार, बेलपत्र में मौजूद तेल और एक्टिव कंपाउंड्स में मजबूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं. यह मुंह के इन्फेक्शन, हानिकारक बैक्टीरिया और शरीर में फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- World Lung Cancer Day: वर्ल्ड लंग कैंसर डे पर जानें फेफड़ों की सेहत के लिए कौन सी आदतें है जरूरी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FaQs)
क्या रोज बेलपत्र खाया जा सकता है?
स्टोरी में सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी गई है.
खाली पेट बेलपत्र खाने से क्या फायदा होता है?
स्टोरी के अनुसार पाचन, इम्यूनिटी और ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जुड़े लाभ बताए गए हैं.
क्या बेलपत्र डायबिटीज में फायदेमंद है?
स्टोरी में बताया गया है कि इसमें ऐसे प्राकृतिक कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
बेलपत्र खाने का सही तरीका क्या है?
स्टोरी के अनुसार 2-3 साफ और ताजे बेलपत्र धोकर खाली पेट चबाए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं