Happy Rose Day 2024: वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरू होता है, जिसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. रोज डे प्यार, उत्साह और जुनून को दिखाने के लिए एक खुशी का अवसर है. यह लोगों के लिए अलग-अलग तरीकों से अपने प्रियजनों तक अपना प्यार और स्नेह पहुंचाने का दिन है और गुलाब देना अपने प्यार का इजहार करने के लोकप्रिय तरीकों में से एक है. गुलाबों का आदान-प्रदान कपल्स के बीच शेयर की गई गहरी भावनाओं और संवेदनाओं का प्रतीक है. लोग न सिर्फ अपने पार्टनर को बल्कि अपने परिवार और दोस्तों को भी अपना प्यार और सराहना दिखाने के लिए गुलाब देते हैं. गुलाब प्यार और स्नेह का एक शाश्वत प्रतीक है और रोज डे पर इसे अपने साथी को देना आपकी भावनाओं की एक सुंदर अभिव्यक्ति हो सकता है. यहां अलग-अलग रंग के गुलाब के बारे में बताया गया है, जानिए किस गुलाब को देने का क्या मतलब है.
रोज डे पर अपने चाहने वालों को दीजिए इस रंग का गुलाब | Rose Day 2024 | Valentine's Week 2024
1. लाल गुलाब: प्यार और प्रशंसा
वेलेंटाइन डे के लिए लाल गुलाब लोकप्रिय हैं. इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि यह गुलाब का रंग प्यार और प्रशंसा का प्रतीक है. लाल गुलाब डीप रोमांटिक फीलिंग का संदेश देते हैं. कुल मिलाकर लाल गुलाब प्यार और रोमांस का प्रतीक है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पीला गुलाब: दोस्ती
पीला गुलाब दोस्ती, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. वे खुशी और दोस्ती व्यक्त करने के लिए दिए जाते हैं. पीला गुलाब अच्छे स्वास्थ्य और दोस्ती का प्रतीक है, जो उन्हें आपके दोस्तों के प्रति प्रशंसा और निकटता व्यक्त करने के लिए आइडियल बनाता है. पीला गुलाब उपहार में देना यह बताने का एक शानदार तरीका है कि आप अपनी दोस्ती को कितना महत्व देते हैं.
3. गुलाबी गुलाब
गुलाबी गुलाब खुशी और प्रसन्नता का प्रतीक है. ये गुलाब भाई-बहनों या दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बिल्कुल सही हैं. गुलाबी रंग शुद्धता और सुंदरता से जुड़ा होता है.
यह भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, पहले दिन क्यों देते हैं रोज, पढ़िए गुलाब के फायदे और पूरी वैलेंटाइन वीक लिस्ट
4. लैवेंडर गुलाब
इसे आप किसी ऐसे व्यक्ति को दे सकते हैं जिसकी आप प्रशंसा करते हैं. लैवेंडर गुलाब दुर्लभ और सुंदर होते हैं. आप इसे किसी को उपहार के रूप में यह बताने के लिए दे सकते हैं कि आपको उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था और वह सबसे अलग हैं.
गुलाब के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits of Rose
1. गुलाब आपको चमक देता है
गुलाब आपकी त्वचा को तरोताजा महसूस करा सकता है. विटामिन ए और ई से भरपूर होने का मतलब है कि गुलाब स्किन को हाइड्रेट और टाइट करेगा, साथ ही फाइन लाइन्स को कम करेगा और डार्क सर्कल को हल्का करेगा. यह कोलेजन को भी सपोर्ट करता है. एंटी बैक्टीरियल होने से ये गुलाब मुंहासों को कम करने और एक्जिमा और रोरायसिस जैसी स्किन कंडिशन को शांत करने में भी मदद कर सकता है.
2. पीएमएस लक्षणों को कम करता है
गुलाब के एंटी बैक्टीरियल गुण पीएमएस के लक्षणों जैसे सूजन, क्रैम्प्स, सिरदर्द और मतली से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. गुलाब हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
3. गुलाब आपके मूड को बेहतर बना सकता है
अध्ययनों से पता चला है कि गुलाब में मूड-बूस्टिंग और तनाव से राहत देने वाले गुण होते हैं. ये चिड़चिड़े मूड के लिए चाय से गुलाब की भाप लेने से राहत मिलती है.
4. इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है
क्या आप जानते हैं गुलाब विटामिन सी से भरपूर होते हैं? विटामिन सी हमारे शरीर को संक्रमण, सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद करने के लिए व्हाइट ब्लड सेल्स को बनाने में सहायता करता है. गुलाब एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से निपटने में मदद कर सकता है जो बीमारियों और समय से पहले बूढ़ा होने का कारण बन सकते हैं.
5. गुलाब पाचन को आसान बनाता है
गुलाब का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त करके पेट की खराबी, गैस और सूजन से राहत दिला सकता है. यह हेल्दी गट को भी बढ़ावा देता है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं