विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2025

40 से 36 हो जाएगा कमर का साइज, बस खाना शुरू कर दीजिए ये फूड्स और साथ में हल्की एक्सरसाइज

How To Reduce Waist Size Naturally: अगर आप बिना हैवी जिम वर्कआउट और डाइटिंग के कमर का साइज घटाना चाहते हैं, तो कुछ खास फूड्स और हल्की एक्सरसाइज को अपनाकर आप चौंकाने वाला रिज़ल्ट पा सकते हैं.

40 से 36 हो जाएगा कमर का साइज, बस खाना शुरू कर दीजिए ये फूड्स और साथ में हल्की एक्सरसाइज
How To Reduce Waist Size Naturally: कमर का साइज घटाने के लिए इन टिप्स को अपनाएं.

Waist Fat Loss Tips: बढ़ता हुआ कमर का साइज न सिर्फ आपकी फिटिंग को बिगाड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक होता है. लेकिन, अगर आप 40 से 36 कमर का साइज पाना चाहते हैं, तो इसके लिए जिम की घंटों की मेहनत जरूरी नहीं. बस कुछ खास फूड्स को अपने भोजन में शामिल करिए और रोज हल्की एक्सरसाइज अपनाइए. ओट्स, दही, ग्रीन टी और पपीता जैसे फूड्स मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करके फैट को तेजी से घटाते हैं. वहीं ब्रिस्क वॉक, योग और साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज पेट और कमर की चर्बी को टारगेट करती हैं. अगर नियम से इसे अपनाया जाए, तो आपको बदलाव खुद नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह गुनगुने पानी में बस ये चीज मिलाकर पिएं, असर देख आप खुद चौंक जाएंगे

ये फूड्स करें कमर की चर्बी गायब करने में मददगार

1. ओट्स: हाई फाइबर से भरपूर, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और कैलोरी कम करता है.
2. ग्रीन टी: एंटीऑक्सिडेंट्स से भरी, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है.
3. दही: प्रोबायोटिक्स से भरपूर, जिससे पेट का फैट कम होता है.
4. बादाम और अखरोट: हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरे, क्रेविंग्स को कंट्रोल करते हैं.
5. पपीता और अनार: पाचन में मदद करते हैं और पेट को क्लीन रखते हैं.
6. लौकी और खीरा का रस: डिटॉक्स करने में सहायक और ब्लोटिंग को कम करता है

हल्की एक्सरसाइज जो दें कमाल का रिजल्ट

  • ब्रिस्क वॉकिंग: रोजाना 30 मिनट तेज़ कदमों से चलना
  • साइकलिंग या स्किपिंग: 15 मिनट का सेशन काफी असरदार होता है
  • क्रंचेस और प्लैंक: पेट की चर्बी के लिए टारगेटेड मूवमेंट
  • योगासन जैसे भुजंगासन और नौकासन: कमर और पेट की चर्बी पर सीधा असर डालते हैं

फूड्स और एक्सरसाइज तभी असरदार होंगे जब आप उन्हें नियमित रूप से करें. साथ ही, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और प्रोसेस्ड फूड से दूरी भी उतनी ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें: खाली पेट पानी में बस ये चीज मिलाकर पीने से यूरिक एसिड अपने आप होने लगता है गायब? जानिए

40 से 36 कमर का साइज पाना कोई नामुमकिन सपना नहीं है. अगर आप सही फूड्स को सही समय पर खाएं और रोज हल्का व्यायाम करें, तो आपकी फिटिंग और फीलिंग दोनों शानदार हो सकती हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Reduce Waist Size Naturally, Waist Fat Loss Tips, Foods To Shrink Waistline, Light Exercise For Belly Fat, 40 To 36 Inch Waist Remedy, Belly Fat Burning Foods, Waist Slimming Home Remedy, Morning Routine For Flat Belly, Diet For Smaller Waist, Surefire Waist Reduction Tips, Kamar Ki Charbi Ghatao Tips, 40 Se 36 Kamar Ka Upay, Pet Kam Karne Ke Liye Kya Khaye, Kamar Patli Karne Ka Nuskha, Belly Fat Ke Liye Exercise, Kamar Ghatane Ke Gharelu Upay, Pet Ki Charbi Kam Kaise Kare, Weight Loss Ke Liye Diet, Kamar Kam Karne Wali Exercise, Fat Loss Foods Hindi Mein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com