विज्ञापन

Prateek Yadav Death: फेफड़ों की किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव?

Prateek Yadav Death Reason: फिटनेस के शौकीन प्रतीक यादव की अचानक मौत की खबर में सभी सख्ते में डाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से पहले वह फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे.

Prateek Yadav Death: फेफड़ों की किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव लंग्स की समस्या से जूझ रहे थे.

Prateek Yadav Lung Disease: प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से पहले वह फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे. हालांकि उनकी बीमारी को लेकर आधिकारिक मेडिकल जानकारी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इस घटना ने फेफड़ों की बीमारियों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेफड़ों की गंभीर बीमारियां शरीर को तेजी से कमजोर कर सकती हैं और समय रहते इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती हैं. सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे मरीज की हालत गंभीर बना देती हैं. यही वजह है कि अब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर कौन-कौन सी फेफड़ों की बीमारियां इतनी खतरनाक हो सकती हैं और इनके शुरुआती संकेत क्या होते हैं.

क्या है पूरा मामला?

खबरों के अनुसार, प्रतीक यादव लंग्स की समस्या से जूझ रहे थे. प्रतीक को लंबे समय से लंग्स में क्लॉटिंग की दिक्कत थी. उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. 38 वर्षीय प्रतीक यादव की हालत अचानक बेहद गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने सुबह 5:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी. लेकिन, इस घटना ने फेफड़ों की बीमारियों को लेकर जागरूकता बढ़ा दी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गंभीर श्वसन रोग शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को प्रभावित करते हैं, जिससे कई अंगों पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या फिट दिखने वाले लोग भी हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार? प्रतीक यादव के निधन ने उठाए सवाल

फेफड़ों की गंभीर बीमारियां इतनी खतरनाक क्यों होती हैं?

फेफड़े हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. इनका मुख्य काम शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालना है. जब फेफड़ों की फंक्शनिंग प्रभावित होती है, तो सामान्य काम भी मुश्किल लगने लगते हैं. मरीज को चलने, बोलने या सोने में भी परेशानी हो सकती है.

गंभीर फेफड़ों की बीमारी के सामान्य लक्षण:

  • सांस लेने में कठिनाई
  • लगातार खांसी
  • सीने में दर्द
  • ऑक्सीजन लेवल कम होना
  • बहुत ज्यादा थकान
  • बार-बार संक्रमण
  • अचानक सांस रुकने जैसी स्थिति

गंभीर मामलों में मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट या ICU तक की जरूरत पड़ सकती है.

कौन-कौन सी फेफड़ों की बीमारियां बन सकती हैं जानलेवा?

1. क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)

यह फेफड़ों की सबसे आम गंभीर बीमारियों में से एक है. इसमें सांस की नलियां संकरी हो जाती हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. इसके कारणों में धूम्रपान, प्रदूषण, लंबे समय तक धूल या केमिकल्स के संपर्क में रहना शामिल है.

2. पल्मोनरी फाइब्रोसिस

इस बीमारी में फेफड़ों के टिश्यू कठोर होने लगते हैं. धीरे-धीरे मरीज के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है. इसके लक्षणों में शामिल हैं, सूखी खांसी, थकान, ऑक्सीजन की कमी.

3. गंभीर निमोनिया या फेफड़ों का संक्रमण

बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होने वाले संक्रमण कई बार फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह संक्रमण श्वसन विफलता तक पहुंच सकता है.

4. तपेदिक (टीबी)

टीबी आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. अगर लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन घटना, खून की खांसी हो तो सतर्क हो जाएं.

5. पल्मोनरी हाइपरटेंशन

यह बीमारी लंग्स की ब्लड वेसल्स को प्रभावित करती है और धीरे-धीरे दिल पर दबाव बढ़ाने लगती है.

किन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़ों की बीमारियों के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य सर्दी, एलर्जी या थकान जैसे लगते हैं. इसी वजह से लोग इलाज में देरी कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: केले से भी ज्यादा फाइबर देते हैं ये 4 फल! पेट रहेगा हेल्दी और पाचन भी होगा मजबूत

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें अगर:

  • तीन हफ्तों से ज्यादा खांसी रहे
  • सांस फूलने लगे
  • सीने में दर्द हो
  • खून की खांसी आए
  • अचानक वजन कम होने लगे
  • होंठ या उंगलियां नीली पड़ने लगें

समय पर जांच और इलाज से मरीज की हालत काफी बेहतर हो सकती है.

कैसे रखें फेफड़ों को हेल्दी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही लाइफस्टाइल अपनाकर फेफड़ों की कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

जरूरी सावधानियां:

  • धूम्रपान से दूर रहें.
  • प्रदूषण से बचें.
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें.
  • संक्रमण का तुरंत इलाज करवाएं
  • हेल्थ चेकअप कराते रहें

प्रतीक यादव की मौत ने फेफड़ों की गंभीर बीमारियों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. यह घटना याद दिलाती है कि सांस से जुड़ी समस्याओं को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. फेफड़ों की बीमारी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर कर सकती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com