एक अध्ययन के अनुसार, एक वायरस जिसे लंबे समय से वैज्ञानिक रूप से विचित्र माना जाता रहा है, वह खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है. अध्ययन बैक्टीरियोफेज पर केंद्रित था. ये ऐसे वायरस हैं जो बैक्टीरिया को संक्रमित करते हैं और कई रूपों में आते हैं. खासकर, शोधकर्ताओं ने टेलोमेर फेज (एक ऐसी संरचना जो डीएनए गुणसूत्रों में मौजूद होती है) की जांच की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ये वायरस केवल पैसिव पैसेंजर्स नहीं हैं, बल्कि ये अच्छे बैक्टीरिया को बुरे बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं.
पिछले अध्ययनों में क्या पाया गया?
पिछले अध्ययनों ने केवल उनके डीएनए रेप्लिकेशन को डिकोड किया था. साइंस एडवांस में प्रकाशित नए अध्ययन में पता चला है कि टेलोमेर फेज ले जाने वाले बैक्टीरिया टॉक्सिन्स पैदा करते हैं जो राइवल बैक्टीरिया को मार देते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: मोटापा कम करने का कारगर आयुर्वेदिक तरीका, घर पर इस चीज का इस्तेमाल कर पाएं स्लिम बॉडी
मोनाश बायोमेडिसिन डिस्कवरी इंस्टीट्यूट बैक्टीरियल सेल बायोलॉजी लैब के प्रमुख ट्रेवर लिथगो ने बताया, "20 से ज्यादा सालों के इनडेप्ट बैक्टीरियल जीनोम्स के दौरान पाया गया कि टेलोमेर फेज तो हमारी नजरों से छिपे. इससे साफ है कि हम जीव विज्ञान के एक पूरे पहलू से चूक गए."
लिथगो ने कहा कि क्लिनिकल क्लेबसिएला स्ट्रेन को अनुक्रमित करने से चौथे टेलोमेर फेज की खोज हुई. शोधकर्ता ने कहा कि विश्लेषण से पता चला कि टेलोमेर फेज दुर्लभ नहीं हैं. ये क्लेबसिएला के हजारों स्ट्रेन्स में से बहुत ज्यादा प्रचलित हैं, जिसमें वाटर-वे एनवायरमेंट से एकत्र किए गए स्ट्रेन भी शामिल हैं.
रिसर्चर्स ने क्या कहा?
लिथगो ने कहा, इसके अलावा टॉक्सिन्स की खोज 'टेलोसिन' (टेलोमेर-फेज टॉक्सिन्स के लिए)को एक बैक्टीरियल मैनेजमेंट स्ट्रेटजी बनाने में सक्षम पाया गया. टेलोमेर फेज ले जाने वाले 'गुड' बैक्टीरिया साथ के 'बैड' क्लेबसिएला को मारने में सक्षम होंगे और यही 'बैड' बैक्टीरिया एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंस क्लेबसिएला हैं.
यह भी पढ़ें: रोज सुबह एलोवेरा जूस इन 5 बड़ी बीमारियों से दिला सकता है राहत, क्या आप जानते हैं इसके अद्भुत फायदे?
लिथगो प्रयोगशाला से सैली बायर्स ने कहा, "अब हम यह समझना चाहते हैं कि होस्ट कैसे टॉक्सिन्स का स्राव करता है और यह भी समझना चाहते हैं कि टॉक्सिन्स कैसे अनजान जीवाणु तक अपनी पहुंच बनाता है."
टीम का मानना है कि ये मददगार वायरस कई अन्य बैक्टीरिया में भी मौजूद हो सकते हैं.
Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं