विज्ञापन

क्या इनरवियर धोने वाले पानी में डेटॉल डाल सकते हैं? जानिए क्या है Innerwear धोने का सही तरीका

How to Wash Your Innerwear: क्या इनरवियर धोते समय डेटॉल डालना सही है? जानिए सही मात्रा, धुलाई का तरीका और धूप में सुखाने के फायदे, ताकि स्किन इन्फेक्शन से बचाव हो सके.

क्या इनरवियर धोने वाले पानी में डेटॉल डाल सकते हैं? जानिए क्या है Innerwear धोने का सही तरीका
डेटॉल के पानी में कपड़े धोना सही है?

How to Wash Your Innerwear: जब भी बात साफ-सफाई की आती है खासकर पर्सनल हाइजीन को तो साफ कपड़े पहनने के साथ ही अंडरगारमेंट्स का भी खास ख्याल देना होता है. क्योंकि अंदर पहने जाने वाले कपड़ों की साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है क्योंकि ये डायरेक्ट आपकी स्किन के कॉनटेक्ट में आते हैं. आज हम बात करेंगे अंडरवियर की, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. बता दें कि यहां बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा होता है. इसलिए कई लोग अंडरगारमेंट्स को साफ करने के लिए कई लोग इनको धोने वाले पानी में डेटॉल को मिलाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये आदत सही है? इसका जवाब है- हां, लेकिन सही तरीके से. अगर आप इसको सही तरीके से नहीं करेंगे तो आपको दिक्कत हो सकती है.

सबसे पहले आपको बता दें कि डेटॉल एक एंटीसेप्टिक लिक्विड है, जिसका इस्तेमाल कीटाणुओं को कम करने के लिए किया जाता है. अस्पतालों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, इचिंग होती है या बार-बार हल्का इन्फेक्शन हो जाता है, तो अपने इनरवियर को धोते समय थोड़ी मात्रा में डेटॉल को अच्छे से मिला लें, ऐसा करने से फायदा हो सकता है. पानी में डेटॉल मिला कर धोने से बैक्टीरिया कम होते हैं और कपड़े ज्यादा हाइजीनिक रहते हैं.

डेटॉल की मात्रा

डेटॉल के पानी में कपड़े धोना सही है लेकिन आपको इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना है. ये सही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको इसे ज्यादा मात्रा में डालना है. बैलेंस जरूरी है. एक बाल्टी पानी में सिर्फ एक ढक्कन डेटॉल काफी होता है. जिन लोगों की स्किन सेंसटिव है वो इसका इस्तेमाल ध्यान से करें और इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें. 

ये भी पढ़ें: BRA का पूरा नाम जानते हैं? 99% लड़क‍ियां नहीं जानती हैं फुलफॉर्म, नाम सुनकर चौंक जाएंगी आप

सही से धोना

डेटॉल के पानी में कपड़े भिगोने के बाद आपको उसके पानी को अच्छी तरह से खंगालना बेहद जरूरी है. डेटॉल वाले पानी में कपड़े को लगभद 10–15 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें उसके बाद कपड़ों को सादे पानी में अच्छी से धोकर बाहर निकालें. ऐसा करने से केमिकल के बचे हुए अंश निकल जाते हैं और स्किन पर कोई रिएक्शन नहीं होता.

कपड़ों को सुखाना

इसके बाद आपको कपड़ों को धूप में सुखाना है. धूप में खुद का एक नेचुरल कीटाणुनाशक होता है. अगर आप इनरवियर को डॉयरेक्ट धूप में सुखाते हैं तो जो बचे हुए जर्म्स होते हैं वो भी खत्म हो जाते हैं. साथ ही कपड़ों में बदबू की समस्या भी कम होती है.

डेटॉल के पानी में कपड़े धोना सही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप हमेशा ही कपड़ों को इस पानी में धोएं. बरसात के मौसम में, ज्यादा पसीने और इंफेक्शन की समस्या होने पर ये तरीका ज्यादा लाभदायी हो सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wash Underwear With Dettol, Underwear Hygiene Tips, Is Dettol Safe For Clothes, Antiseptic Liquid For Laundry, Prevent Skin Infection, Laundry Hygiene India, Sensitive Skin Care Tips, Bacteria In Clothes, How To Disinfect Underwear, Sun Drying Clothes Benefits, Personal Hygiene Habits, Dettol In Washing Water, Skin Itching Prevention, Sweat And Bacteria Control, Clean Underwear Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com