विज्ञापन

White Collar Jobs किन्‍हें कहते हैं, ये कैसे मिलती हैं

White Collar Jobs: अक्‍सर आपने जॉब का एक टर्म सुना होगा- व्हाइट कॉलर जॉब. ये सुनकर ऐसा लगता है जैसे कोई खास तरह की नौकरी को व्‍हाइट कॉलर जॉब कहा जाता होगा. क्‍या इस टर्म का मतलब जानते हैं आप.

White Collar Jobs किन्‍हें कहते हैं, ये कैसे मिलती हैं

White Collar Jobs: अक्‍सर आपने जॉब का एक टर्म सुना होगा- व्हाइट कॉलर जॉब. ये सुनकर ऐसा लगता है जैसे कोई खास तरह की नौकरी को व्‍हाइट कॉलर जॉब कहा जाता होगा. क्‍या इस टर्म का मतलब जानते हैं आप. कैसे और कहां मिलती है ये जॉब, जानें. 

क्‍या होती है व्हाइट कॉलर जॉब्स  

व्हाइट कॉलर जॉब्स ऐसी नौकरियां होती हैं, जिनमें मुख्य रूप से दिमागी या प्रशासनिक कार्य किया जाता है. इन नौकरियों में शारीरिक श्रम की अपेक्षा ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता का अधिक महत्व होता है. 

कैसी नौकरियां इसमें शामिल की जाती हैं 

व्हाइट कॉलर जॉब्स में आईटी इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डॉक्टर, शिक्षक, वकील, बैंक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डेटा एनालिस्ट, मार्केटिंग मैनेजर, HR प्रोफेशनल जैसी नौकरियां शामिल की जाती हैं. 

45 के हैं और नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, स्‍टडी में चला पता- AI को लगता है आपकी उम्र हो चुकी है...

इन नौकरियों का नाम व्हाइट कॉलर जॉब क्‍यों पड़ा

इन नौकरियों का नाम व्हाइट कॉलर इसलिए पड़ा क्योंकि पहले कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी सफेद कॉलर वाली शर्ट पहनते थे. वहीं, फैक्ट्री या शारीरिक श्रम वाले कामों को ब्लू कॉलर जॉब्स कहा जाता था. 

कैसे मिलती है ये नौकरी 

व्हाइट कॉलर जॉब पाने के लिए शिक्षा और कौशल की आवश्यकता होती है. अधिकांश नौकरियों के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य होती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण या प्रोफेशनल सर्टिफिकेट की भी जरूरत पड़ती है. 

वहीं, आज के डिजिटल युग में तकनीकी कौशल का महत्व तेजी से बढ़ा है. कंप्यूटर, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों की मांग अधिक है. 

खान सर जैसा टीचर बनने के लिए क्‍या क्‍वालिटीज चाहिए, कैसे करें शुरुआत

नौकरी खोजने के लिए उम्मीदवार जॉब पोर्टल्स, कंपनी की वेबसाइट, कैंपस प्लेसमेंट और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White Collar Jobs, White Collar Jobs AI, Job, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com