नीम बरसों पहले से पारंपरिक और प्राकृतिक औषधियों का हिस्सा रहा है. आयुर्वेद में नीम को कई सारी बीमारियों का इलाज माना गया है, खासकर एक्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्या के लिए ये बेहद कारगर है. नीम के बीज का तेल एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है जो एक्जिमा से जुड़ी रेडनेस, खुजली और ड्राइनेस को ठीक करता है. आइए जानते हैं कि नीम का किस तरह इस्तेमाल कर आप एक्जिमा में राहत पा सकते हैं.
नीम के फायदे और उपयोग- Benefits And Uses Of Neem:
नीम पत्ते और हल्दी- Neem And Haldi:
- बड़ा चम्मच नीम पाउडर
- 3-4 बूंद नीम का तेल
- हल्दी पाउडर
- शहद
कैसे करें इस्तेमाल-
ऊपर बताई सभी सामग्री को एक बाउल में मिला लें. अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं. इसे धोने से पहले 20 मिनट तक सूखने दें. जब तक लक्षण कम न हों तब तक इसका इस्तेमाल करते रहें. नीम और हल्दी दोनों ही अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाने जाते हैं. नीम और हल्दी का हीलिंग टच खुजली को कम करता है जबकि शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है, जिससे एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है.
Feet Burn Problem: पैरों में हो रही है जलन तो न करें नज़रअंदाज़, हो सकते हैं ये कारण
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

नीम और नारियल का तेल- Neem Oil And Coconut Oil:
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 3-4 बूंद नीम का तेल
कैसे करें इस्तेमाल-
दोनों तेलों को मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं. इसे रात भर लगा रहने दें और अगले दिन धो लें.
नारियल का तेल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है. अन्य तेलों की तुलना में, यह आपकी त्वचा में अधिक आसानी से प्रवेश कर सकता है और इसे मॉइस्चराइज़ रख सकता है. दोनों तेल एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं.
Brinjal In Pregnancy: जानिए महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान क्यों नहीं करना चाहिए बैंगन का सेवन
नीम पानी से नहाएं-
- 10 बूंद नीम का तेल
- एक मुट्ठी नीम के पत्ते
कैसे करें इस्तेमाल-
नीम के पत्तों को उबालें और पानी को एक कटोरे में छान लें. नीम का अर्क और नीम का तेल पानी से भरे बाथटब में डालें और इसमें करीब 20 मिनट रहें. ठंडे या गुनगुने पानी से नहाने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा रूखी होने से बच सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं