बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर घरों में बहुत पसंद की जाती है. ये सब्ज़ी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है. बैंगन एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है साथ ही वेट लॉस के लिए इसका सेवन बड़ा फायदेमंद होता है. हालांकि इस सब्जी के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं. बैगन को बादी कहा जाता है इसलिए जिन लोगों के पैरों में दर्द होता है उन्हें बैगन ना खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बैंगन की सब्जी न खाने की सलाह दी जाती है. यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके पीछे कई काऱण हैं, चलिए उन कारणों के बारे में जानते हैं.
प्रेगनेंसी में बैंगन खाने के नुकसान- Baigan Ke Nuksan:
1.अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान खुजली या रैशेज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए. इन महीनों के दौरान शरीर में कई हार्मोनल चेंजेस आते हैं जिससे शरीर में खुजली की समस्या पैदा हो सकती है. तो प्रेगनेंसी के दौरान बैगन से दूरी बना लेना ही अच्छा होगा क्योंकि इसका सेवन एलर्जी और खुजली की समस्या को बढ़ा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. बैंगन के सेवन से प्रेगनेंट महिलाओं में एनीमिया की आंशका बढ़ सकती है. साथ ही अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो इसका असर उनके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पड़ता है. खासकर जिन महिलाओं को पाइल्स की समस्या होती है उन्हें बैंगन से परहेज ही करना चाहिए.
3. प्रेगनेंसी के दौरान मूड स्विंग्स होना एक आम बात है. शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और कई बार अकेलापन महसूस होता है जिससे महिलाओं में डिप्रेशन की शिकायत भी देखने को मिलती है. इससे निपटने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कई तरह की दवाइयां लेती है जिसे बैगन अप्रभावी बना देता है. इसलिए इस दौरान बैगन खाने से बचना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं