मुंबई में आज NDTV YUVA कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजनीति, खेल, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया की दुनिया से कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. युवाओं के सपनों, चुनौतियों और भविष्य पर हुई चर्चा के बीच मशहूर मेंटलिस्ट दानिश शेख उर्फ Dr. M ने भी मंच पर हिस्सा लिया. अपने अनोखे माइंड गेम्स और मेंटलिज्म के लिए पहचान रखने वाले Dr. M ने युवाओं के साथ बातचीत करते हुए उनका माइंड रीड करने की कोशिश की. उन्होंने मंच पर युवाओं के साथ माइंड गेम खेला. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेंटालिस्ट कैसे माइंड रीड कर पाते हैं? यहां जानते हैं उनका ट्रिक-
चेहरा ही खोल देते हैं दिमाग का राज
Dr. M ने समिट में बताया कि लोगों के चेहरे और हाव-भाव को पढ़ना ही माइंडरीडिंग की सबसे अहम कड़ी है. उन्होंने कहा कि माइक्रो-एक्सप्रेशंस को कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल होता है और यही वजह है कि किसी व्यक्ति की सोच या प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को एक्सप्रेशंस से ही दिमाग की बात समझ आ जाती है, बस आपको थोड़ा गौर करने की जरूरत होती है.
सिर्फ 2 लोग माइक्रो-एक्सप्रेशंस को कर पाते हैं कंट्रोल
NDTV YUVA 2026 में दानिश शेख ने माइंड रीडिंग के पीछे की साइकोलॉजी समझाते हुए कहा हम में से कोई भी व्यक्ति अपने माइक्रो-एक्स्प्रेशंस कंट्रोल नहीं कर पाता है, बस दो लोग ही कर पाते हैं. पहला, एक साइकोपैथिक प्रवृत्ति वाले लोग और दूसरे वे लोग जिन्होंने बोटॉक्स कराया हो.
Dr. M ने कहा कि चेहरे पर आने वाले ये माइक्रो-एक्सप्रेशंस किसी व्यक्ति की सोच, भावना और प्रतिक्रिया के बारे में कई संकेत दे देते हैं, जिनका इस्तेमाल मेंटलिस्ट लोगों को पढ़ने के लिए करते हैं.
भेजा फ्राई शो से युवाओं को किया हैरान
NDTV YUVA 2026 इवेंट में डॉ. एम ने अपने खास गेम शो, 'भेजा फ्राई' सेशन से दर्शकों और युवाओं को हैरान कर दिया. बता दें कि 'भेजा फ्राई' माइंड-रीडिंग और साइकोलॉजिकल इल्यूजन की वजह से काफी ज्यादा मशहूर हैं. वे अपने अंदाज से दर्शकों को काफी हैरान कर देते हैं. उनके माइंड रीड की क्षमता को देखकर हर कोई चौंक जाता है.
ये भी पढ़ें- NDTV Yuva 2026: आजादी के बाद बदली स्वास्थ्य चुनौतियां, तुकाराम मुंढे ने बताई चिंता की वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं