Hair Growth Badhane Ke Upay: आजकल पुरुषों में बालों का झड़ना काफी आम हो गया है. आपने नोटिस किया होगा पुरुषों में कम उम्र में ही बाल गिरना शुरू हो रहे हैं और धीरे-धीरे सिर खाली हो जाता है. यंगस्टर्स में भी सिर की साइड से बाल झड़ना कॉमन होने लगा है. ऐसे में अपनी पर्सनालिटी को खोने का डर हर किसी को रहता है. गंजेपन के डर को खत्म करने के लिए लोग बाल उगाने के तरीके तलाशते हैं और हर कोई यही सवाल करता है बालों की ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं या बालों की ग्रोथ बढ़ाने के उपाय क्या हैं? यहां आज हम ऐसे कुछ कारगर और नेचुरल तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप सिर के बीच या साइड से झड़ रहे बालों को फिर से उगाने में कामयाब हो सकते हैं.
बालों को नेचुरल तरीके से बढ़ाने के उपाय | Ways To Grow Hair Naturally
1. शैम्पू का प्रयोग कम करें
रोजाना शैम्पू का उपयोग करने से केवल आपके सिर से कीमती ऑयल निकल जाएगा और आपके बाल कमजोर हो जाएंगे. इससे दोमुंहे बाल हो जाएंगे, जो आपके बालों की जड़ों तक पहुंच जाएंगे और बालों को नुकसान पहुंचाएंगे. बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए अपने शैम्पू के उपयोग को हफ्ते में एक या दो बार तक सीमित करें और इसके बजाय आप कंडीशनर का उपयोग करें. ये दोमुंहे बालों, नमी की कमी और टूटने को रोकने में मदद करेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अपने बालों को ब्रश करें, लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं
अपने बालों को रेगुलर हल्के हेयरब्रश से ब्रश करने से कई तरह से बालों की ग्रोथ में तेजी लाने में मदद मिल सकती है. ये बालों को उलझड़ने से बचाता है. बालों को ब्रश करने से स्कैल्प में ब्लड फ्लो तेज हो सकता है, जिससे हेयर हेल्थ में सुधार होता है. हालांकि स्कैल्प की मालिश से बालों की ग्रोथ में तेजी नहीं आई, लेकिन इससे बालों की मजबूती में सुधार हुआ, जो दोमुंहे बालों को कम करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: अपना लें बालों को लंबा, काला, घना और स्मूद बनाने का ये नुस्खा, न्यूट्रिशनिष्ट ने खुद बताया ये जादुई राज
3. बैलेंस डाइट लें
अपनी डाइट में सुधार पर काम करना शुरू करें. बैलेंस डाइट खाने से आपके शरीर को बाल बढ़ाने के लिए जरूरी सभी विटामिन मिलेंगे जैसे बायोटिन, फोलिक एसिड और विटामिन ए, सी, डी और ई. विटामिन ई के पुरुषों के लिए कई फायदे हैं, जिनमें बालों की ग्रोथ में तेजी लाने की संभावित क्षमता भी शामिल है.

4. गर्म पानी से न नहाएं
गर्म पानी इनके लिए अच्छा नहीं है. गर्म पानी आपके स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को छीन लेता है, जिससे इसे नुकसान और टूटने का खतरा ज्यादा हो जाता है. ध्यान रखें कि आपको अपने बालों को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से ठंडे पानी से नहाने की जरूरत नहीं है. इसके बजाय गुनगुने पानी से स्नान करें.
5. अपने बालों को समय दें
आपके बालों को बस कुछ समय की जरूरत हो सकती है. अपने बालों को ब्लो ड्रायर से सुखाने, शॉवर से सीधे ब्रश करने, रंगने या तेज केमिकल्स वाले कठोर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचने का प्रयास करें. पौष्टिक तत्वों वाला एक हल्का हेयर ऑयल आपके बालों के लुक में तुरंत सुधार कर सकता है और साथ ही उन्हें मजबूत भी बना सकता है.
6. सिर की मालिश करें
स्कैल्प की मालिश करें. तेल से सिर की मालिश करने से न सिर्फ बालों को मजबूती मिलती है बल्कि स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और बालों के झड़ने की समस्या कम होती है. हफ्ते में दो से तीन बार गुनगुने तेल से अपने स्कैल्प की मालिश करें.
यह भी पढ़ें: नारियल तेल में मिलाकर 1 महीने तक लगा लीजिए ये चीज, चेहरे के दाग धब्बे ऐसे होंगे गायब जैसे कभी थे ही नहीं
7. एलोवेरा लगाएं
एलोवेरा का इस्तेमाल बालों का झड़ना रोकने के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है. यह स्कैल्प में सुधार करता है और बालों को कंडीशन भी करता है. एलोवेरा के उपयोग से सिर की त्वचा पर जमी रूसी कम होती है और बालों के रोम खुलते हैं. स्कैल्प और बालों पर हफ्ते में एक बार एलोवेरा जेल लगाने से ना सिर्फ बाल झड़ना कम होता है बल्कि नए बाल उगने की संभावना भी बढ़ जाती है.
8. नारियल का तेल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड नामक फैटी एसिड होता है, जो बालों के शाफ्ट के अंदर प्रवेश करता है और बालों में प्रोटीन की कमी को दूर करता है. नारियल के तेल की मालिश आपके बालों में नई जान डाल सकती है. इसे आप बालों को धोने से एक रात पहले या कुछ घंटे पहले लगा सकते हैं. अपने स्कैल्प और बालों में इसकी मालिश करें.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं