National Pollution Control Day 2023: नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है. यह उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 1984 में 2 और 3 दिसंबर को हुई भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवा दी थी. अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए थे अमेरिकी केमिकल कंपनी यूनियन कार्बाइड के पेस्टिसाइड प्लान से मध्य प्रदेश के भोपाल में आबादी वाले इलाके में जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव शुरू हो गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान में कहा गया है कि घरेलू वायु प्रदूषण 2020 में प्रति वर्ष अनुमानित 3.2 मिलियन मौतों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की 2,37,000 से ज्यादा मौतें शामिल थीं. वायु प्रदूषण प्रतिवर्ष 6.7 मिलियन असामयिक मौतों से जुड़ा हुआ है. फिलहाल दिल्ली एक महीने से ज्यादा समय से गंभीर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) से जूझ रही है, जो राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में वजन घटाने के लिए 7 सबसे इफेक्टिव फूड्स, महीनेभर में बना देंगे आपको स्लिम फिट, डाइट में करें शामिल
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे 2023 का इतिहास
भोपाल गैस त्रासदी 3 दिसंबर 1984 को हुई थी, जिसके दौरान भोपाल में एक कीटनाशक कारखाने से लगभग टन घातक गैस लीक हो गई थी. रिपोर्टों के अनुसार, कारखाने से लगभग 40 टन से ज्यादा मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ, जिसकी वजह से कम से कम 3,800 लोग मारे गए. इससे हजारों लोगों की अकाल मृत्यु भी हुई.
नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे 2023 का महत्व
लोगों के लिए हर प्रकार के प्रदूषण के बारे में जागरूक होना और यह हमारे शरीर के लिए कैसे हानिकारक हो सकता है. यह बहुत जरूरी है. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, शिक्षित करना और उद्योगों में प्रदूषण से सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है. किसी भी प्रकार के प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे 2023 की थीम
राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2023 का विषय "स्वच्छ और स्वस्थ ग्रह के लिए सतत विकास" रखी गई है.
पॉल्यूशन से बचने के तरीके | Ways to prevent pollution
- घर के अंदर रहें.
- दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें.
- बाहर व्यायाम करने से बचें.
- मास्क का प्रयोग करें.
- पटाखों का प्रयोग सीमित करें.
- पर्यावरण-अनुकूल विकल्प चुनें.
- सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
- पेड़ लगाएं.
Mystery Virus in China (In Hindi): चीन में फैल रहा रहस्यमयी वायरस कितना घातक, डॉक्टर बोले संभल कर...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं