MIND Diet For Brain Health: आजकल हम अपनी स्किन, बालों का खास ध्यान रखने लगे हैं, लेकिन दिमाग की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि सच यह है कि हमारा खानपान सीधे हमारे दिमाग पर असर डालता है. एक नई रिसर्च के अनुसार, सही डाइट अपनाकर हम अपने दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को 2.5 साल तक धीमा कर सकते हैं. यह सुनने में भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे साबित किया है. खासतौर पर MIND डाइट को फॉलो करने वाले लोगों का दिमाग ज्यादा हेल्दी पाया गया. इस डाइट में ऐसे पोषक तत्व शामिल होते हैं जो याददाश्त, सोचने की क्षमता और मूड को बेहतर बनाते हैं.
क्या है MIND डाइट? | What is the MIND Diet?
MIND डाइट दरअसल मेडिटेरेनियन और DASH डाइट का मिश्रण है. यह खासतौर पर दिमाग को हेल्दी रखने के लिए बनाई गई है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर चीजें शामिल होती हैं, जो दिमाग को नुकसान से बचाती हैं.
ये भी पढ़ें: किन लोगों को AC में नहीं रहना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की सलाह
स्टडी में क्या पाया गया?
एक रिसर्च में 1600 से ज्यादा लोगों को करीब 12 साल तक ट्रैक किया गया. उनके खाने की आदतों और ब्रेन MRI स्कैन का एनालिसिस किया गया. जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी एंड साइकियाट्री में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में यह जांच की गई कि खाने की आदतें लंबे समय तक ब्रेन की फिजिकल स्ट्रक्चर को किस प्रकार प्रभावित करती हैं.
नतीजा चौंकाने वाला था:
जो लोग MIND डाइट फॉलो करते थे, उनका दिमाग ज्यादा हेल्दी पाया गया. उनके दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया लगभग 2.5 साल धीमी हो गई.

Photo Credit: iStock
दिमाग पर कैसे असर डालती है ये डाइट?
1. ग्रे मैटर को बचाती है
ग्रे मैटर दिमाग का वह हिस्सा है जो याददाश्त, सीखने और निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है. उम्र बढ़ने के साथ यह घटता है, लेकिन इस डाइट से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है.
2. ब्रेन श्रिंक होने से बचाता है
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिमाग सिकुड़ने लगता है. MIND डाइट फॉलो करने से इस सिकुड़न की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है.
3. सूजन और नुकसान कम करती है
इस डाइट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिमाग में सूजन और सेल डैमेज को कम करने में मददगार पाए गए हैं.
कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स:
- स्टडी में पाया गया कि ज्यादा चीज (cheese) खाने वालों में भी ब्रेन डिक्लाइन की समस्या कम देखी गई.
- वहीं, कुछ लोगों में ज्यादा होल ग्रेन खाने से ग्रे मैटर तेजी से घटता दिखा.
- यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी है, इसलिए पूरी तरह कारण साबित नहीं करती.
MIND डाइट कैसे शुरू करें?
क्या खाएं:
- हरी पत्तेदार सब्जियां (हफ्ते में 6 बार)
- रंग-बिरंगी सब्जियां (रोज)
- बेरीज (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी - हफ्ते में 2 बार)
- नट्स (हर दिन एक मुट्ठी)
- साबुत अनाज (ओट्स, ब्राउन राइस)
- मछली (हफ्ते में 1 बार)
- बीन्स और दालें
- ऑलिव ऑयल

क्या कम करें:
- तला-भुना खाना
- फास्ट फूड
- ज्यादा मिठाई
- रेड मीट और बटर
आसान टिप्स:
- दिनभर खूब पानी पिएं.
- ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करें.
- स्नैक्स में चिप्स की जगह फल या नट्स खाएं.
सरल शब्दों में कहें तो आप जो खाते हैं, वही आपके दिमाग को बनाता है. अगर आप एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेते हैं, तो न सिर्फ आपकी याददाश्त बेहतर होगी, बल्कि आप बढ़ती उम्र के असर को भी धीमा कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं