विज्ञापन
2 minutes ago

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज यानी 31 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे. सुबह 10 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से नतीजों की घोषणा करेंगे. छात्र राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या NDTV रिजल्ट चेकर के जरिए देख और डाउनलोड कर सकेंगे. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ ही घोषित किए जाएंगे.

कितने बच्चों ने दी है परीक्षा: इस साल लगभग 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

कब हुई थी परीक्षा: 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि 11 मार्च 2026 तक चली थीं.

कब जारी होगा रिजल्ट:  आज 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है. 

RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट कैसे करें चेक?

  1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
  3. अपना रोल नंबर डालें और "Submit" पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE Updates:

ये भी पढ़ें-RBSE Class 12th Result 2026: रोल नंबर खो गया है तो टेंशन लेने की बात नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
 

Rajasthan Board 12th Results LIVE: आज सुबह जारी होगा रिजल्ट

Rajasthan Board 12th Results  LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे  जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही  राजस्थान बोर्ड की साइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिसपर जाकर आप अपना  रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RBSE 12th Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? फॉलो करें ये आसान स्टेप

Rajasthan Board 12th Results 2026: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर देगा. आप अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. वहीं जिन बच्चों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बिना इंटरनेट के भी राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

RBSE 12th Result 2026 : पिछले साल बेटियों ने गाड़े थे झंडे, क्या इस बार लड़के देंगे टक्कर? जानें टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं के परिणाम कल जारी कर दिए जाएंगे. इसकी अधिकारिक घोषणा आज बोर्ड द्वारा कर दी गई है. ऐसे में छात्रों और उनके पेरेंट्स दोनों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं.  इस बीच लोग पिछले साल का पासिंग पर्सेंटज क्या था, इसको भी ट्रैक कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर पिछले साल के नतीजे क्या था, कौन किस पर भारी पड़ा ये सारी जानकारी हम डिटेल में दे रहे हैं. 

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE Updates: 12 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE Updates: वर्ष 2025-2026 के लिए राजस्थान कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं।

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE: 8.2 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE: इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से सबसे ज़्यादा छात्र—लगभग 6 लाख—आर्ट्स स्ट्रीम से थे. साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com