विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

घर में नहीं दिखेगी एक भी मक्खी, बस इन टिप्स को करें फॉलो और देखें कमाल

Makhiya Kaise Bhagaye: बरसात आते ही जहाँ एक ओर ठंडी बयार और रिमझिम सुकून देती है वही दूसरी ओर घर की रसोई में एक दूसरी मुसीबत दस्तक देती है- मक्खियों की फौज. खासकर किचन में रखा खाना , कटे हुए फल या बचा हुआ अन्न मक्खियों का सबसे पसंदीदा खाना बन जाता है. यहाँ हम बात करेंगे एक ऐसी ट्रिक की जिसकी महक भर से मक्खियों बेचैन होकर खुद-ब-खुद उड़ जाएंगी और आपकी रसोई फिर से साफ-सुथरी और सेहतमंद नजर आएगी.

घर में नहीं दिखेगी एक भी मक्खी, बस इन टिप्स को करें फॉलो और देखें कमाल
मक्खियों को घर से भगाने का आसान तरीका.

Makhiya Kaise Bhagaye: बरसात आते ही जहाँ एक ओर ठंडी बयार और रिमझिम सुकून देती है वही दूसरी ओर घर की रसोई में एक दूसरी मुसीबत दस्तक देती है- मक्खियों की फौज. खासकर किचन में रखा खाना , कटे हुए फल या बचा हुआ अन्न मक्खियों का सबसे पसंदीदा खाना बन जाता है. ये मक्खियों न सिर्फ झुंझलाहट का कारण बनती है बल्कि नई-नई बीमारियों को पैदा करती है, बार-बार भगाने पर भी लौट आती है और बाजार के स्प्रे भी कुछ देर बाद बेअसर लगने लगते है.ऐसे में जरूरत है एक ऐसे घरेलू नुस्खे की जो न केवल असरदार हो बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा हो . 

यहाँ हम बात करेंगे एक ऐसी ट्रिक की जिसकी महक भर से मक्खियों बेचैन होकर खुद-ब-खुद उड़ जाएंगी और आपकी रसोई फिर से साफ-सुथरी और सेहतमंद नजर आएगी.

मानसून में मक्खियाँ क्यों बढ़ जाती हैं 

मानसून का मौसम अपने साथ नमी और गंदगी भी लाता है दरअसल जैसे ही बारिश होती है , हमारे घर और आस-पास का माहौल भी नम हो जाता है और वहीं नमी मक्खियों को सबसे ज्यादा पसंद होती है.इसी के साथ रसोई में रखे हुए फल, सब्जियां और बचा हुआ खाना मक्खियों को अपनी और खींचता है मक्खियाँ गंदगी के साथ-साथ टाइफाइड, हैजा और फूट पॉइजनिंग जैसी बीमारियों को भी घर में ला सकती है.

ये भी पढ़ें- त्वचा की हर परेशानी का हल है शहद, जानें इसके जबरदस्त फायदे और उपयोग का तरीका

तेज़ खुशबु से भागती हैं मक्खियाँ जानिए कैसे ? 

दरअसल मक्खियाँ कुछ खास तरह की खुशबु से दूर भागती है खासकर तेज , कड़वी और तीखी महक से. नींबू , लौंग , पुदीना , कपूर और तुलसी जैसी खुशबु मक्खियों को बिल्कुल नहीं भाती .जैसे ही ये महक मक्खियों तक पहुंचती है मक्खियाँ बेचैन हो जाती है और वह वहाँ से भाग जाती है इसलिए अगर आप इन चीजों का सही इस्तेमाल करेंगे तो मक्खियाँ खुद-ब-खुद भाग जाएंगी. 

साफ-सफाई है सबसे बड़ा उपाय 

किसी भी उपाय से पहले सबसे जरूरी है रसोई की साफ-सफाई . जैसे- कचरा समय पर बाहर भेंके, सिंक में बर्तन जमा न होने दे, फल सब्जियों को ढक कर रखें और फर्श को सूखा रखे. घर और रसोई में जितनी साफ-सफाई होगी . मक्खियाँ उतनी ही कम रसोई में रह पाएंगी.
 

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhiyan Kaise Door Kare, How To Get Rid Of Makhiya At Home, Home Remedies To Get Rid Of Makkhi, Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay, Housefly Control In Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com