विज्ञापन

मधुमक्खी का डंक कब बन सकता है जानलेवा, जानें लक्षण और तुरंत क्या करें?

Madhumakhi Kat le to turant kya karein: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाल ही में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हो गए और एक अंपायर की जान चली गई. मधुमक्खी का डंक कभी-कभी गंभीर और जानलेवा भी हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि लोग इसके पीछे की वजह, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में सही जानकारी रखें.

मधुमक्खी का डंक कब बन सकता है जानलेवा, जानें लक्षण और तुरंत क्या करें?

Madhumakhi Kat le to turant kya karein: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाल ही में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हो गए और एक अंपायर की जान चली गई. यह घटना भले ही कम देखने को मिलती है, लेकिन इससे साफ पता चलता है कि मधुमक्खी का डंक कभी-कभी गंभीर और जानलेवा भी हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि लोग इसके पीछे की वजह, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में सही जानकारी रखें.

मधुमक्खियां कब करती हैं हमला?

मधुमक्खियां आमतौर पर बिना वजह हमला नहीं करतीं. वे एक सामाजिक कीट हैं जो अपने छत्ते की रक्षा के लिए समूह में रहती हैं. जब उन्हें खतरा महसूस होता है या उनके छत्ते को छेड़ा जाता है, तब वे डंक मारती हैं. यह उनका डिफेंस मैकेनिज्म होता है, न कि आक्रामक व्यवहार.

डंक कैसे करता है असर?

मधुमक्खी का डंक त्वचा में फंसकर जहर छोड़ता है. इससे उस जगह पर तेज दर्द, सूजन (Swelling), लालिमा (Redness) और जलन हो सकती है. आमतौर पर ये लक्षण कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह ज्यादा गंभीर रूप भी ले सकते हैं.

कब बन सकता है जानलेवा?

कुछ लोगों को मधुमक्खी के जहर से एलर्जी होती है. ऐसे में सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, उल्टी (Vomitting), चेहरे या गले में सूजन जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इस स्थिति को एनाफिलेक्सिस कहा जाता है, जो तुरंत इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है.

तुरंत क्या करें?

अगर मधुमक्खी डंक मार दे, तो सबसे पहले डंक को सावधानी से निकालें. डंक से प्रभावित जगह को साफ पानी और साबुन से धोएं और ठंडी पट्टी लगाएं. इससे सूजन और दर्द कम होता है. अगर लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

खुले स्थानों पर जाते समय तेज खुशबू वाले परफ्यूम या चमकीले कपड़े पहनने से बचें. खाने-पीने की चीजों को खुला न रखें, क्योंकि इससे मधुमक्खियां आकर्षित हो सकती हैं. अगर आसपास मधुमक्खियों का झुंड दिखे, तो घबराने के बजाय शांत रहें और धीरे-धीरे वहां से दूर हट जाएं.

Watch Video: Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhumakhi Kate To Kya Kare, Madhumakhi Bite Treatment, Bee Sting Home Remedies In Hindi, Bee Sting Swelling Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com