- पीठ दर्द को नियंत्रित करने के लिए इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को आजमाएं
- रुजुता के अनुसार ये टखनों में सूजन को भी रोकने में मदद कर सकते हैं
- सिंपल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज पैरों में कमजोरी को रोकने में मदद कर सकते हैं
वर्क फ्रॉम होम ने हम सभी के लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया है. सारा दिन कंप्यूटर के आगे काम कराना, ज्यादा से ज्यादा समय सोफे पर बिताना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से कई लोगों में जकड़न और शरीर में दर्द होने की संभावना बढ़ गई है. न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इस मुद्दे पर ध्यान देते हुए कुछ छोटे वर्कआउट रूटीन के बारे में बताया, जो काम के बीच में भी किए जा सकते हैं. उन्होंने शरीर के निचले हिस्से - घुटने, पैर और टखनों को टारगेट करते हुए कुछ एक्ससराइज कर के दिखाए. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रुजुता ने यह भी बताया कि इन एक्सरसाइज से पीठ और टखने के दर्द से राहत मिलेगी.
लोअर बॉडी को आराम देंगे ये आसान स्ट्रेच एक्सरसाइज
30 मिनट बैठने के बाद, कम से कम 3 मिनट तक खड़े रहने की सलाह दी जाती है.
अपने पैर की उंगलियों को स्ट्रेच करें: लंबे समय तक बैठने से हमारे पैर अकड़ जाते हैं. यह सलाह दी जाती है कि ज्यादा से ज्यादा आराम के लिए पैर की उंगलियों को जितना हो सके उतना स्ट्रेच करें.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अपने पैर की उंगलियों को ऊपर की ओर फैलाएं: पैरों के सपाट हिस्से को जमीन से सटाकर रखें और पंजों को ऊपर की ओर फैलाएं.
अपने पैर की उंगलियों को एक दीवार पर टिका कर पूरी तरह से फैलाएं: रुजुता दिवेकर ने दिखाया कि कैसे हम अपने पैरों को फैलाने के लिए अपने घर के दीवार का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने दीवार को पकड़ा और पैर को दीवार पर टिका कर उंगलियों को पूरी तरह से फैला दिया और अपनी पीठ को बाहर की ओर धकेला.
यहां देखें वीडियो:
कुछ महीने पहले भी रुजुता ने कमर दर्द को दूर करने के लिए तीन स्ट्रेच एक्सरसाइज बताए थे. उन्होंने कहा कि इन एक्सरसाइज को आसानी से अपनी रूटीन में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "तीन आसान स्ट्रेच जो आप बिस्तर पर कर सकते हैं. सुबह या तो सोने से ठीक पहले. यह पीठ के निचले हिस्से में दर्द, घुटने के दर्द और फूली हुई नसों को राहत देने में मदद करता है.
रुजुता दिवेकर के ये टिप्स आपको इस महामारी के दौरान स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं