बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने हाल में अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो में कृति खरबंदा पोल डांस (Pole Dance) करती नजर आ रही हैं. उनकी लचक, बॉडी बैलेंसिंग और स्ट्रेंथ को देखकर आप भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति खरबंदा ने लिखा है कि उन्हें ग्रेविटी को चुनौती देने में मजा आता है. पोल डांस उन्हें शांति देता है और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है. सिर्फ कृति खरबंदा ही नहीं और भी कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस पोल डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या होता है पोल डांस? (What Is Pole Dance?)
पोल डांस के नाम से ही जाहिर है. एक मजबूत पोल को पकड़ कर कुछ डांसिंग पोज लेना. दरअसल ये एक किस्म का वर्कआउट है. जो शरीर की लचक बढ़ाता है. बैक मसल्स के साथ साथ बाइसेप्स और फोरआर्म को भी ताकत देता है. मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ ही ये पोल डांस संतुलन भी ठीक रखता है.
पोल डांस के फायदे (benefits Of Pole Dance)
पोल डांस की वजह से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. मसल्स ज्यादा लचीली होती हैं, जिसकी वजह से शरीर का कॉर्डिनेशन भी बढ़ता है. इस वर्कआउट में अपर बैक और पैरों का बहुत बड़ा रोल होता है. दोनों ही चीजें पोल डांस से मजबूत होती हैं. साथ ही ये एक किस्म का कार्डियो वर्कआउट भी है जो शरीर को हल्का रखता है. इतना ही नहीं इसके जरिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग दोनों एक साथ हो जाती हैं.
बुजुर्गों के लिए आसान और प्रभावी एक्सरसाइज, न गिरने का डर न चोट लगने की फिक्र, जोड़ों के लिए बेहतरीन
रेगुलर पोल डांस से मसल्स हमेशा सही शेप में और सही तरह से टोन रहती हैं.
पोल डांस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा वर्कआउट माना जाता है. इसकी वजह से दिल के आसपास की मांसपेशियां तो मजबूत होती ही हैं. शरीर का फैट भी तेजी से बर्न होता है, जिससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है.
पोल डांस से बॉडी बैलेंसिंग इंप्रूव होती है. पैर के साथ साथ कंधे और आर्म्स भी मजबूत होती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं