Kidney damage symptoms: किडनियां हमारे बॉडी फंक्शन का जरूरी हिस्सा हैं. अगर किडनियां काम करना बंद कर दें तो पूरी बॉडी फंक्शनिंग पर इसका असर पड़ता है. किडनी डैमेज होने से हमारे बहुत से अंग काम करना बंद कर सकते हैं और शरीर गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है. कभी कभी हम किडनी के खराब होने के संकेतों को पहचान नहीं पाते हैं और जब तक हम कुछ समझ पाते हैं तब तक काफी लेट हो चुकी होती है. यहां हम आपको कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि किडनियों पर क्यों एक्स्ट्रा फोकस करने की जरूरत है.
किडनी खराब होने पर दिखने वाली लक्षण | Early Symptoms of kidney failure
आपकी त्वचा ड्राई और खुरदुरी हो गई है
किडनियां रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करती हैं, हड्डियों को हेल्दी रखती हैं, शरीर से अपशिष्ट और एक्स्ट्रा लिक्विड को हटाती हैं, आपके खून में मिनरल्स के लेवल को बनाए रखती हैं और रेड ब्लड सेल्स बनाने में सहायता करती हैं. जब किडनी आपके ब्लड में मिनरल और पोषक तत्वों के संतुलन को बनाए रखने में असमर्थ होती हैं तो स्किन ड्राई और खुजली वाली हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेशाब करने की तीव्र इच्छा
बार बार पेशाब करने की जरूरत खासकर रात में किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है. पेशाब करने की इच्छा में बढ़ोत्तरी किडनी के फिल्टर को नुकसान पहुंचा सकती है. यह कभी-कभी पुरुषों में यूरीन इंफेक्शन या बढ़े हुए प्रोस्टेट का संकेत हो सकता है.

आंखों के आसपास सूजन
यूरीनर में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होना या हो सकता है कि आपकी किडनी इसे जमा करने के बजाय मूत्र में बहुत अधिक प्रोटीन छोड़ रही हो, यही कारण है कि आपकी आंखों के आसपास सूजन हो सकती है.
टखनों और पैरों में सूजन है
किडनी की लो फंक्शनिंग के कारण सोडियम रेसिस्टेंस की वजह से आपके पैर और टखनों में सूजन हो सकती है. इसके अलावा निचले अंगों में सूजन हार्ट डिजीज, लीवर रोग या लगातार पैर की नसों की समस्या हो सकती है.
भूख कम होना
लंबे समय तक भूख न लगने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर कम भूख महसूस हो रही है तो ये संकेत है कि आपकी किडनियां ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं.
Tips To Boost Fertility: प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए करें ये 7 काम, आज ही छोड़ दें ये आदतें...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं