Walk After Dinner: आज कं समय लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिस वजह से लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना या लेटे रहना आपको आलसी और आपके शरीर को थका हुआ बना देता है. वहीं कई बार लोग खाना खाने के बाद तुंरत ही लेट जाते हैं या बैठ जाते हैं. लेकिन आपकी ये आदत आपको मोटापे के साथ आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है. खासतौर से रात के समय खाना खाने के बाद बेड पर लेटना आपकी हेल्थ और डाइजेशन सिस्टम पर भी सबसे ज्यादा प्रभाव डाल सकता है. इसलिए खाने के बाद कुछ देर वॉक करना बेहद जरूरी होता है. ऐसा करने से आप मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और पाचन संबंधी समस्याओं से बच कर रह सकते हैं.
डिनर के बाद कितनी देर तक करें वॉक ( Walk After Dinner)
खाना खाने के बाद आप 20-30 मिनट की वॉक कर सकते हैं. ऐसा करना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि वॉक करने से खाना आसानी से पच जाता है. जब खाने का डाइजेशन सही से होता है तो कब्ज और अपच जैसी समस्या नहीं होती है. वहीं जब आप खाना खाने के बाद फौरन लेट जाते हैं तो खाना पेट में लंबे समय तक एक ही जगह पर बना रहता है. जिस वजह से कब्ज और गैस की समस्या हो जाती है. इसलिए खाने के बाद फिजिकल एक्टिविटी जरूरी होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं बात करें वॉक करने के टाइम की तो इसका कोई एक समय निश्चित नही हैं. आप जितनी देर कर सकते हैं उतनी देर तक वॉक करें. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप 3-4 मिनट की वॉक कर लें.
खाना खाने के बाद टहलने के फायदे
खाना खाने के बाद सेहत को कई फायदे होते हैं. जिनकों जानने के बाद आप इस आदत को अपने रूटीन में जरूर शामिल कर लेंगे.
- वजन कम करने में फायदेमंद.
- डायबिटीज को कंट्रोल करने में लाभदायी.
- पाचन को दुरूस्त रखने में लाभदायी.
- इम्यूविटी स्ट्रांग करने में लाभदायी.
- गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्या से बचाने में लाभदायी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं