हममें से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े भी सतर्क हैं, तो बुजुर्गों या डॉक्टरों से सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह जरूर सुनी होगी. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक पुराना देसी नुस्खा मानकर टाल देते हैं, लेकिन कई रिसर्च और मेडिकल रिपोर्ट्स में यह साफ हुआ है कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.
क्या कहती है रिसर्च-
यूरोपीय जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल रिसर्च के अनुसार गुनगुना पानी कब्ज, सिरदर्द के दर्द में राहत देता है, वजन घटाने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है.
सुबह 1 ग्लास गुनगुना पानी पीने के फायदे- (Garam Pani Pine Ke Fayde)
1. पेट के लिए-
रातभर सोने के बाद हमारा पाचन तंत्र सुस्त पड़ा होता है. जब आप सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीते हैं, तो यह आंतों की एक्टिविटी को बढ़ा देता है. इससे पेट में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं. अगर आपको कब्ज, गैस की समस्या रहती है, तो यह आदत आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है.

पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है गुनगुना पानी. (Image NDTV)
2. वजन घटाने के लिए-
गुनगुना पानी शरीर के तापमान को हल्का सा बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है. जब मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, तो शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है और आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
3. ब्लड सर्कुलेशन के लिए-
खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है, जिससे चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
4. दर्द के लिए-
गुनगुना पानी पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट हो जाता है. इसके अलावा, इसकी गर्माहट मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे शरीर की ऐंठन या जकड़न दूर होती है.
ये भी पढ़ें- थाई का साइज बताएगा कि आप कितना जिएंगे? जानिए क्या कहती है रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं