विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2025

केला खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?

Kele Ke Baad Pani Pina Chahiye Ya Nahi: क्या केला खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है? ये जानने के लिए स्टोरी में बने रहिए. 

केला खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?
केले को पचने में कितना समय लगता है?

Kele Ke Baad Pani Pina Chahiye Ya Nahi: पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी6 और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर केला एक ऐसा फल है जो न केवल स्वाद में मीठा और नरम होता है, बल्कि सेहत के भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है, लेकिन क्या इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है? ये जानने के लिए स्टोरी में बने रहिए. 

क्या हम केले के ठीक बाद पानी पी सकते हैं? | How Long To Wait To Drink After Eating A Banana?

पानी पीना चाहिए या नहीं?

केला एक ठंडा फल माना जाता है, जो पचने में समय लेता है. ऐसे में अगर आप केला खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं तो बलगम, खांसी और सर्दी जैसी समस्याओं को बुलावा दे सकते हैं. आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि केला खाने के कम से कम 20 से 30 मिनट बाद ही पानी पीना पीना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: नींद की गोली का नाम भूल जाओगे, अगर रात में सोने से पहले खा ली ये चीज, आएगी कुंभकरण से भी गहरी नींद

केला खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?

गैस: केला खाने के बाद पानी पीने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे भारीपन और गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए केला खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए. 

सर्दी-जुकाम: केला ठंडा होता है, इसको खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान तेजी से गिर सकता है, जो सर्दी जुकाम जैसी बीमारी की वजह बन सकता है. ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए ऐसा करने से बचें.  

स्लो डाइजेशन: केला खाने के बाद पानी पीने से डाइजेशन स्लो हो सकता है जो पेट से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकता है. पेट को ठीक रखने के लिए केले खाने के बाद पानी न पिएं. 

खाने का सही तरीका क्या है?

  • कब खाएं: केला खाने के कम से कम 20 से 30 मिनट बाद ही पानी पीने की सलाह डी जाती है.
  • प्यास लगे तो क्या करें: गुनगुना पानी या सामान्य तापमान वाला पानी का ही सेवन करें.
  • ठंडा पानी न पिएं: ठंडा पानी खासकर सर्दियों में या रात के समय खाने के बाद पूरी तरह से टालें.

Watch Video: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kele Ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye, Avoid Banana With These Foods, Kele Ke Sath Kya Khana Chahie, Kele Ke Sath Kya Na Khaye, What To Avoid Eating With Bananas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com