आज के समय में कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है. घंटों-घंटों तक पेट साफ न होना कई दिक्कतों का कारण बन सकता है. कई बार लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह की चीजें ट्राई करते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिलता. हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपासना वोहरा ने एक ऐसी वीडियो शेयर की है, जो पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है.
यहां देखें वीडियो...
कब्ज दूर करने का देसी उपाय | Kabj Ka Desi Ilaj
सामग्री:
- अंजीर (2)
- खजूर (4)
- मुनक्का (2)
इस नुस्खे को घर पर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 2 अंजीर, 2 मुनक्का और 4 खजूर को पानी में भिगोकर रख दें.
- अब भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का एक पेस्ट बना लें.
- सौंफ के बीजों का पाउडर बनाकर इस मिश्रण में मिला दें.
- कब्ज से राहत दिलाने वाला पाउडर तैयार है.
इस पाउडर को किसके साथ लें?
डॉक्टर उपासना का कहना है कि आप इस पाउडर को रोजाना दूध के साथ ले सकते हैं, लेकिन जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, जिन्हें मिल्क प्रोटीन एलर्जी है या जो कमजोर पाचन की समस्या से परेशान हैं, उन्हें इस पाउडर का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए. डॉक्टर उपासना आगे बताती हैं कि वे एक गिलास गर्म पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
कब्ज क्यों होती है? | What Causes Constipation
- फाइबर की कमी
- पानी की कमी
- खराब खान पान आदतों में शामिल करना
इसे भी पढ़ें: मेरे घुटने, कोहनी और उंगलियां इतनी काली क्यों हैं? शरीर की ये छिपी समस्याएं हो सकती हैं वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं