विज्ञापन

शरीर से जोंक चिपक जाए तो कैसे हटाएं? किन गलतियों को करने से बचना है जरूरी

बरसात के मौसम में जोंक बाहर निकल आते हैं. जोंक शरीर में चिपक कर खून पीते हैं. ऐसे में इनसे सावधान रहना काफी जरूरी है. अगर आपको भी जोंक चिपक गई है तो कैसे निकालें और किन बातों का रखें ध्यान.

शरीर से जोंक चिपक जाए तो कैसे हटाएं? किन गलतियों को करने से बचना है जरूरी
जोंक चिपक गई है इसको कैसे निकालें.
NDTV

बारिश के मौसम में मिट्टी वाली जगहों पर या गार्डन एरिया में जोक बाहर निकल आते हैं. हालांकि बरसात के मौसम में कई तरह के कीड़े- मकौड़े होते हैं जो हमें काट लेते हैं. लेकिन इन सबसे ज्यादा डर लगता है जब जोंक (Leech) हमारे शरीर से चिपक जाती है और काटती है. जोंक का काटना बहुत डरावना होता है, लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप जोंक को निकाल सकते हैं. 

जोंक एक खून चूसने वाला परजीवी होता है, जो शरीर से चिपक कर खून चूसता है. इसके साथ ही जोंक में नर और मादा दोनों प्रजनन अंग हो सकते हैं, जिसका अर्थ है कि वे यौन प्रजनन कर सकते हैं, खुद को फर्टिलाइज कर सकते हैं. 

शरीर से जोंक चिपक जाएं तो कैसे हटाएं (How to remove a leech if it sticks to your body | Jok Chipak Jaye to Kya Kare)

  • अगर आपको भी शरीर पर जोंक चिपका दिखे, तो सबसे पहले अपने पूरे शरीर को चेक करें कि वो शरीर के किसी दूसरे अंग पर तो नहीं चिपकी है. 
  • सबसे पहले आप जोंक के सिर और मुंह का पता लगाएं
  • बता दें कि जोंक का सिर उसके बाकी शरीर के तुलना में छोटा और पतला होता है. इसका सिर आपकी स्किन से जुड़ा हुआ हिस्सा होता है. जब ये मिल जाए, तब एक हाथ से धीरे से जोंक के नीचे की त्वचा को खींचें जब तक कि वह निकल न जाए.

जोंक को निकालने के तरीके का एक वीडियो यूट्यूबर मार्क विन्स ने शेयर किया है, जिसमें वो तीन तरीको से जोंक को अपनी स्किन से निकाल रहे हैं. 

कार्ड

जोंक को निकालने के लिए उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है. आपको जोंक के मुंह के पास कार्ड को ले जाना है और स्किन को प्रेस करते हुए उसके मुंह को निकाल देना है. फौरन ही अपनी स्किन से इसको अलग कर दें. 

नाखून

दूसरे तरीके में जोंक को निकालने के लिए उन्होंने अपने अंगूठे का इस्तेमाल किया है. इसके लिए उन्होंने अपने अंगूठे को जोंक के मुंह के पास रखा है और जोर से दबाकर उसके मुंह को स्किन से अलग कर दिया है.

नमक

तीसरे तरीके में विन्स ने नमक का इस्तेमाल किया है. जैसे ही उन्होंने जोंक के ऊपर नमक डाला उसमे फौरन ही उनकी स्किन को छोड़ दिया. 

इसके बाद आपको उस जगह को इंफेक्शन से बचाने के लिए वहां पर रबिंग अल्कोहल या  फर्स्ट एड क्लींजर से साफ करें. अपने घाव पर पट्टी बांधे. ध्यान रखें कि पट्टी को आपको हर रोज बदलना है.

जोंक को मुश्किल जगहों से हटाना

कई बार जोंक कान, नाक या मुंह पर चिपक जाती है. ऐसे में उन्हें हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. 

कान में जोंक के चिपकने पर आप पहले किसी नुकीली चीज से जोक को मारें और फिर इसको बाहर निकाल सकते हैं. इससे बेहतर है कि आप फौरन किसी एक्सपर्ट के पाकर जाकर इसको निकलवाएं. 

जोंक कहां पर चिपकी है उस आधार पर इसको अलग-अलग तरीकों से निकाल जाता है. बेहतर होगा कि आप इसको निकालने के लिए किसी मेडिकल प्रोफेशनल की मदद लें. 

क्या न करें

  • आग
  • शैम्पू
  • कीट निरोधक
  • जोंक को खींचना

क्या जोंक खतरनाक हैं?

जोंक के काटने पर उस जगह पर खुजली हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार, अमूमन जोंक के काटने से कोई नुकसान नहीं होता. 

ये भी पढ़ें: सांप काट ले तो क्या पानी पी सकते हैं? 3 दिन बाद भी दिखते हैं लक्षण! डॉक्टर से जानें तुरंत क्या करें और क्या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leech In Nose, LEECH REMOVED FROM NOSE OPERATION
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com