आंध्र प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद से लोगों के मन में एक बार फिर से दहशत पैदा हो गई है. एक बार फिर से देश में कोरोना पैर पसार रहा है. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कुछ जगहों पर कोरोना के पॉजिटिव केस पाए गए हैं. जिसके बाद एक बार फिर से हेल्थ डिपार्टेमेंट को अलर्ट कर दिया गया है.
हालांकि एक्सपर्ट का ऐसा कहना है कि आपको घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है. कई केस में लक्षण हल्के होते हैं और मरीज घर पर भी ठीक हो सकते हैं. लेकिन बुजुर्ग या किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे लोगों महिलाओं और बच्चों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.
डॉ संदीप नायर ( चेस्ट और रेसिप्रेटरी डिसीज) का कहना है कि कोरोना समय-समय पर अपना रूप बदलता है. इसके नए वैरिएंट आते हैं. लेकिन अगर आप सावधानी बरतें तो आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं.
घर पर केयर करना सही?
अगर मरीज को माइल्ड सिंपटम्स हैं तो वो कोविड का टेस्ट नहीं कराते हैं. ये फ्लू हो या कोविड हो हम घर पर ही रहकर इलाज कर लेंगे. इसमें कोई गलत बात नहीं है. अगर कोई कहे कि उसको हल्के से लक्षण है और वो 2-3 दिन वॉच कर लेते हैं अगर नहीं ठीक हुआ तो हम टेस्ट करा लेंगे.
टेस्ट कराना क्यों जरूरी है?
डॉ ने बताया कि टेस्ट कराना इसलिए जरूरी है कि कई बार घर में बूढ़े-बुजुर्ग होते हैं, छोटे बच्चे होते हैं इसलिए कहीं उनको पास ना कर दें. इसलिए हम उनको इंफेक्ट ना कर दें, ये उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है. तो इसलिए बेहतर है कि आप टेस्ट करा लें और अगर कोविड है तो आइसोलेट कर लें ताकि किसी दूसरे को इंफेक्शन न हो. क्योंकि कोविड में आइसोलेशन का ध्यान रखना पड़ता है.
घर पर टेस्ट कर सकते हैं
इसके बाद डॉक्टर से पूछा गया कि क्या घर पर जो किट आती है उससे टेस्ट करना सही होता है? या फिर लैब में जाकर ही टेस्ट कराना चाहिए.
एक्सपर्ट ने बताया कि कोविड का सबसे अच्छा टेस्ट आरटीपीसीआर ही माना जाता था. लेकिन अब रैपिड टेस्ट भी आता है जिसको लोग घर में कर लेते हैं. लेकिन इस टेस्ट में फॉल्स रिजल्ट आने के भी चांसेज रहते हैं. इसलिए अगर आपका टेस्ट पॉजिटिव आता है तो आप एक बार लैब में जाकर टेस्ट कराएं और कंफर्म कर लें.
रैपिड और आरटी-पीसीआर कौन ज्यादा बेहतर
एक्सपर्ट ने बताया कि कोविड का भी लेवल होता है कि व्यक्ति किस लेवल तक इंफेक्टेड है. उनको कितने दिन आइसोलेट होना होगा और सही होने में कितना समय लगेगा. ये सभी आरटीपीसीआर के जरिए ही पता लगेगा. वहीं रैपिड टेस्ट में कोविड के लेवल का पता नहीं लगता है. बस पॉजिटिव और निगेटिव रिजल्ट ही आते हैं.
डॉक्टर संदीप नायर (Dr. Sandeep Nayar - Principal Director & HOD - Pulmonology, BLK New Delhi)
ये भी पढ़ें: कोविड के बाद इबोला का खतरा, WHO बोला - दुनिया तुरंत हो जाए सतर्क, घोषित की इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं