Sore Throat Remedies in hindi: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और गले की खराश एक आम समस्या में से एक है. अक्सर कई लोगों को ये कहते हुए आपने सुना होगा कि गले में खराश के कारण वो न बोल पा रहे हैं और न कुछ खा पी पा रहे हैं. क्योंकि खराश की समस्या सुनने में भले ही छोटी लगे लेकिन, ये कई बार काफी परेशानी का सबब बन जाती है. गले में खराश होने का कई कारण हो सकते हैं जैसे, अधिक ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन, वायरस के कारण, कभी-कभी बैक्टीरिया भी इसकी वजह बन सकता है. स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया से होनेवाला स्ट्रेप थ्रोट ज्यादा खतरनाक होता है. स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया इंफेक्शन से तेज बुखार भी आ सकता है. वायरल थ्रोट इंफेकशन की तुलना में स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन ज्यादा मुसीबत में डाल सकता है. स्ट्रेप थ्रोट का इलाज नहीं करने पर रूमेटिक बुखार होने का भी खतरा हो सकता है. तो अगर आपको भी इस तरह की समस्या परेशान कर रही हैं तो आप घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि ये समस्या ज्यादा होने पर अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लें.
गले की खराश को दूर करने के उपाय- (Gale ki Kharash Dur Karne Ke Upaye)
1. तुलसी का काढ़ा-
तुलसी के काढ़े को पीने से सर्दी-खांसी और गले की खराश को दूर किया जा सकता है. काढ़ा बनाने के लिए एक कप पानी में 4 से 5 काली मिर्च और तुलसी की 5 पत्तियों को उबालना है. फिर इसे चाय की तरह पी लें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- रोज रात में सोने से पहले इस तेल से करें फेस मसाज, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां

2. हल्दी चाय-
हल्दी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे सेहत स्वाद और सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी इंन्फलिमेशन कम करने से लेकर सूजन और आम सर्दी-जुकाम को भी ठीक कर सकती है. गले की खराश को दूर करने के लिए हल्दी की चाय एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
3. गर्म पानी और नमक-
अगर आपको भी गले में खराश की समस्या कर रही है परेशान, तो आप गर्म पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे कर सकते हैं. गर्म पानी पीने से भी गले में राहत मिल सकती है.
4. सेब का सिरका-
सर्दियों के मौसम में होने वाले गले की खराश को दूर करने के लिए गर्म पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को डालकर पीने से राहत मिल सकती हैं. क्योंकि सिरके में मौजूद अम्लीय गुण गले में स्थित बैक्टिरीया को मार सकते हैं. आपको बस एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर गरारे करना हैं.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं