How to Remove Facial Hair At Home: फेशियल हेयर या चेहरे के बालों से हर कोई छुटकारा पाना चाहता है. वैक्सिंग और थ्रेडिंग से इन्हें हटाया तो जा सकता है, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर वापस आ जाते हैं. लंबे समय तक इन्हें दूर रखने के लिए घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे ही ज्यादा कारगर होते हैं और तो और इन उपायों से इनका ग्रोथ भी काफी कम हो जाता है. चेहरे से बालों को हटाने के लिए चंदन का उबटन सबसे प्रभावी है. इन्हें घर पर ही आसानी से बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है. ज्यादातर चीजें आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी. अगर आप भी चेहरे पर उग आए बालों से छुटकारा चाहते हैं तो यहां हैं कुछ घरेलू नुस्खे और उपचार, जो आपकी मदद कर सकते हैं और जिनके इस्तेमाल से चेहरे के बालों को आसानी से हटाया जा सकता है. चेहरे के बाल हटाने की क्रीम और चेहरे के बाल हटाने का उपाय हो सकता है कि आप अक्सर तलाशते हों. लेकिन उन्हें अपनाने के बाद भी कोई असर न हुआ हो. अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना कौन नहीं चाहता. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको चेहरे पर बाल आने के कारण पता हों. चेहरे के बाल हटाने की दवा भी लोग अक्सर तलाशते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे के बाल हटाने में घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हमेशा के लिए अनचाहे बाल हटाना कैसे संभव है. इसके लिए आपको हमेशा के लिए बालों को हटाने क्रीम की जरूरत नहीं, जरूरत है तो बस नीचे दिए कुछ नुस्खों को अपनाने की-
पीरियड की डेट आगे बढ़ाने वाली गोलियां लेने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, रहें सावधान!
Shweta Tiwari ने ऐसे घटाया 10 किलो वजन, प्रेगनेंसी के बाद हो गया था 73 किलो!
चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के 3 आसान नुस्खे (How To Remove Hair From Face Permanently Naturally)
अनचाहे बाल कैसे हटाएं पहला घरेलू नुस्खा :
सामग्री -
चंदन पाउडर,
संतरे के छिलके का पाउडर,
हरे मूंग का पाउडर,
गुलाब जल और नींबू का रस.
कैसे करें इस्तेमाल
1. सबसे पहले इन्हें साथ में मिलाकर इनका एक मिश्रण या पेस्ट बना लें.
2. इसे अपने चेहरे पर लगाए, 15 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें, सूखने दें और फिर अंगुलियों से धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए मालिश करते हुए इसे हटा लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
समय से पहले पीरियड्स बंद होने से 60 साल की उम्र के बाद बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा : अध्ययन
क्यों होता है सेक्स के दौरान दर्द और इससे कैसे बचें

Skin Care Tips: यह घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल करने के लिए भी कारगर हैं.
अनचाहे बाल हटाने का तरीका नंबर दो :
सामग्री -
500 ग्राम दानेदार चीनी,
नींबू का रस,
पट्टियां या स्ट्रिप्स और बटर नाइफ या छुरी.
कैसे करें इस्तेमाल
1. चीनी में नींबू का रस मिलाएं.
2. इन्हें अच्छे से मिलाकर एक पतीले में तब तक गरम करें, जब तक कि चीनी का रंग गाढ़ा न हो जाए.
3. आंच से उतारकर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं.
4. इसे किसी हिट प्रूफ कंटेनर में स्टोर करें.
5. इस मिश्रण को होंठ के ऊपर, ठोड़ी पर लगाएं और पट्टी की मदद से इसे खींचकर निकाल लें.
अनचाहे बाल हटाने का तीसरा तरीका
सामग्री -
स्किम्ड मिल्क या कच्चा दूध,
कलौंजी के बीज,
शहद और ओट्स पाउडर
कैसे करें इस्तेमाल
1. कलौंजी को पहले दूध में भिगो दें, दस मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें जिससे कलौंजी के बीज मुलायम हो जाएं.
2. इसमें ओट्स पाउडर और शहद मिलाएं.
3. चेहरे पर इसे लगाएं, सूखने दें, हल्के हाथों से गोल-गोल मालिश करें और इस मास्क को हटा लें.
इसे हफ्ते में एक बार किया जा सकता है. ये सारे ही उपाय बेहद आसान और प्रभावी हैं और चूंकि ये प्राकृतिक हैं, इसलिए चेहरे पर इनका कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं है. (इनपुट-आईएएनएस)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं