Facial Hair Kaise Hataye: जब तक चेहरा साफ न हो मकेअप अपने का मजा नहीं आता. कई बार मकेअप अच्छा हो जाता है, लेकिन तब भी चेहरे पर कुछ न कुछ अधूरा लगता है. क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है? अगर हां, तो जान लें ऐसा फेशियल हेयर की वजह से होता है. चेहरे पर अनचाहे और छोटे-छोटे बाल फेस की चमक को कम कर देते हैं. अब सवाल यह है कि फिर ऐसा क्या किया जाए, जिससे यह बाल भी हट जाएं और दर्द भी न हो. आइए जानते हैं.
चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के तरीके
फेस रेजर: आजकल फेस रेजर का इस्तेमाल आम हो गया है. यह बिल्कुल आसान और दर्द रहित तरीका है, जिसकी मदद से चेहरे से बाल हटाएं जा सकते हैं. इससे स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता और सिर्फ 2 से 3 मिनट में फेशियल हेयर हट जाते हैं. फेस रेजर करते समय स्किन पर पहले हल्का एलोवेरा जेल या फेस ऑयल लगाएं और बाद ही रेजर चलाएं.
उबटन: एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है. अगर आप पूरी तरह घरेलू और नेचुरल तरीका चाहती हैं, तो उबटन बेहद असरदार साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको बेसन, हल्दी, चावल का आटा और दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना है और जब यह सूखने लगे तो इसे हल्के हाथों से ऊपर की दिशा में रगड़ें.

फेशियल हेयर रिमूवल क्रीम: आज मार्केट कई हेयर रिमूवल क्रीम मौजूद हैं, आप इनकी मदद से भी चेहरे से अनचाहे बाल हटा सकते हैं. यह क्रीम 5 से 7 मिनट में काम करती हैं, बालों को जड़ों से नहीं, बल्कि सतह से हटाती हैं और बिल्कुल दर्द नहीं होने देती.
लेज़र हेयर रिमूवल: अगर आप लंबे समय का समाधान चाहते हैं, तो लेज़र हेयर रिमूवल आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन एक बार करवा लेने पर बार-बार परेशान होने की जरूरत नहीं रहती.
इसे भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर बाहर जाकर नहीं कर पा रहे हैं पूजा, घर पर बनाएं खुद की होलिका, नेगटिवटी होगी दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं