- हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है.
- यहां हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे हैं.
- रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें और पाएं हेल्दी कोलेस्ट्रॉल.
How To Control Cholesterol Level: दिल की बीमारी के लिए प्राकृतिक या पूरक उपचार अक्सर कोलेस्ट्रॉल के स्तर (Cholesterol Level) को कम करने, रक्तचाप को कम करने और दिल के स्वास्थ्य में सुधार (Improve Heart Health) करने का लक्ष्य रखते हैं. कुछ प्राकृतिक चीजों को कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नैदानिक रूप से जाना जाता है. खराब और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरने में डाल सकता है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के घरेलू उपचार (Home Remedies To Control Cholesterol) काफी लाभकारी हो सकते हैं. खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा होना भी है. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से सबसे ज्यादा जिस बीमारी का खतरा रहता है वो है हार्ट अटैक. इसके अलावा किडनी फेल होना और किडनी स्टोन जैसी कई समस्याएं भी इसकी वजह से हो सकती हैं.
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के उपाय (Ways To Control Cholesterol) करना जरूरी है. आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने कारगर तरीके (Effective Ways To Control Cholesterol) अपना सकते हैं. यहां हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लिए कुछ कमाल के घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है...
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण | Causes Of Rising Cholesterol
तनाव में रहना
अनबैलेंस्ड डाइट लेना
शराब का सेवन करना
आनुवांशिक
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेंगे ये घरेलू नुस्खे | These Home Remedies Will Control The High Cholesterol
1. खाली पेट खाएं लहसुन
लहसुन में एलीसिन नामक तत्व पाया जाता है. जो हार्ट के आर्टिज्म का साफ करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद करते हैं. रोजाना 3-4 लहसुन की कली खाने से शरीर में मौजूद हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती हैं.
How To Control Cholesterol Level: लहसुन का सेवन कर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं2. अखरोट का करें सेवन
अखरोट भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बराबर करने का काम करता है. इसे खाने से ब्लड वेसल्स जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे पिघलाता है जिससे अपने आप ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस होने लगती है. रोजाना अपनी डाइट में अखरोट को शामिल कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं.
4. लाल प्याज खाएं
अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो आपको लाल प्याज का सेवन करना चाहिए. लाल वाला प्याज भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है. इसके लिए बस आप एक चम्मच लाल प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक महीने तक लगातार खाएं.
3. ओट्स भी असरदार
ओट्स का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें ग्लूकॉन नाम का तत्व पाया जाता है। यही ग्लूकॉन आंतों की सफाई करने का काम करता है। इससे शरीर कोलेस्ट्रॉल को अब्सॉर्प नहीं कर पाता. लगातार इसका सेवन करने से आपको असर दिखने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं