How To Turn White Hair Black Naturally: सफेद बाल उम्र बढ़ने का संकेत हैं, लेकिन कभी-कभी यह समस्या कम उम्र में भी परेशान करती है. आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं, जो छोटी उम्र में ही बालों के सफेद होने का कलंक झेल रहे हैं. सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि ये बालों को काला करने का परमानेंट उपाय नहीं है, लेकिन कुछ टाइम तक बालों की सफेदी को छुपाया जा सकता है. क्या आप भी बालों को रंगने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल कर करके थक चुके हैं तो आपको बता दें कि कुछ प्राकृतिक तरीकों से भी सफेद बालों को काला किया जा सकता है. यहां हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जो बिना मेहंदी के बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद कर सकते हैं.
सफेद बालों को काला करने के नेचुरल तरीके (Natural Ways To Blacken White Hair)
1. आंवला का उपयोग
आंवला बालों की सेहत के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपायों में से एक है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है, जो बालों को पोषण देते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड का देसी इलाज माना जाता है नीम का पत्ता, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
कैसे करें इस्तेमाल:
- आंवले के तेल से नियमित रूप से स्कैल्प की मालिश करें.
- आंवले का पाउडर पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं.
- आंवला जूस पीना भी बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
2. करी पत्ते का इस्तेमाल
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों के झड़ने और सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है.
कैसे करें इस्तेमाल:
- करी पत्तों को नारियल के तेल में उबालें और इसे छानकर तेल को ठंडा होने दें. इस तेल से बालों की मालिश करें.
- इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
3. प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने और सफेद बालों को काला करने में सहायक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: इस काले ड्राई फ्रूट को दूध के साथ खाने से मिलते हैं चमत्कारिक फायदे, शरीर में इन कमियों को भी करता है दूर
कैसे करें इस्तेमाल:
- ताजे प्याज को पीसकर उसका रस निकालें.
- इस रस को स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें.

4. काली चाय
काली चाय को सफेद बालों को काला करने के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खे के रूप में जाना जाता है. काली चाय बालों को नेचुरल कलर प्रदान कर सकती है और बालों में चमक भी ला सकती है.
कैसे करें इस्तेमाल:
- काली चाय को पानी में उबालें और ठंडा होने दें.
- बालों को धोने के बाद इसे हेयर रिंस के रूप में उपयोग करें.
- इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
5. भृंगराज का उपयोग
भृंगराज को आयुर्वेद में बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और सफेद बालों को काला करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल का काल है ये एक मसाला, दिल को रखता है सुपरएक्टिव, नस नस से गायब होगा एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल?
कैसे करें इस्तेमाल:
- भृंगराज तेल से स्कैल्प की मालिश करें और इसे रात भर छोड़ दें.
- भृंगराज का पाउडर पानी या दही के साथ मिलाकर मास्क के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है.
6. हिबिस्कस (गुड़हल)
हिबिस्कस को कई कमाल के फायदों के लिए जाना जाता है, जिनमें से एक हिबिस्कस के फूल और पत्तियों में बालों को पोषण देने और काला करने की विशेषता होती है.
कैसे करें इस्तेमाल:
गुड़हल के फूल और पत्तियों को नारियल के तेल में उबालें और ठंडा होने पर इस तेल से बालों की मालिश करें.
इसे सप्ताह में एक से दो बार उपयोग करें.
सफेद बालों को बिना मेहंदी के नेचुरल तरीके से काला करने के लिए ऊपर बताए गए उपाय प्रभावी हो सकते हैं. हालांकि, इनका असर धीरे-धीरे होता है और इसे नियमित रूप से लंबे समय तक इस्तेमाल करना पड़ सकता है. प्राकृतिक उपाय न केवल बालों के रंग को सुधारते हैं बल्कि बालों की सेहत को भी बेहतर बनाते हैं.
इन उपायों के अलावा, बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी बालों की सेहत को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
हार्ट हेल्थ का पता लगाने के लिए किस उम्र में कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? डॉक्टर से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं