Aloevera Juice Benefits: एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल ना सिर्फ स्किन और बालों के लिए बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. वेट लॉस से लेकर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी एलोवेरा जूस बेहद लाभदायी पैदा होता है. जो लोग हर रोज एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है. आइए जानते हैं कि अगर हम 1 महीने तक रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो इससे क्या लाभ होगा इसके साथ ही इसे कैसे और किस वक्त पीना ज्यादा फायदेमंद है?
एलोवेरा जूस कितने दिन तक पीना चाहिए ?
बता दें कि 1 महीने तक रोजाना एलोवेरा जूस पीने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. बता दें कि एलोवेरा जूस आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में और कैसे इस जूस का सेवन कर रहे हैं. अगर आप पहली बार एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं तो आपको शुरूआत में 2 चम्मच जूस का सेवन करना चाहिए. ये आपके शरीर पर कैसा असर डाल रहा है ये जानने के बाद ही इसका सेवन करना शुरू करें.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या आपको पता है 1 महीने तक लगातार खाली पेट आंवले का जूस पीने से क्या होगा?
किस समय पीना चाहिए एलोवेरा जूस ?
बता दें कि सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन भी किया जा सकता है. इसके अलावा कुछ लोग खाने के बाद इसका सेवन करते हैं. आपको ये कैसे और किस समय सूट कर रहा है इस बात का आपको खास ख्याल रखना है.
कैसे पीना चाहिए एलोवेरा जूस ?
आप इसमें 4 चम्मच एलोवेरा का जूस और 4 चम्मच पानी मिलाकर पीएं. कई बार लोग एलोवेरा और आंवला का जूस मिलाकर भी पीते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आंवला से एलोवेरा की मात्रा दोगुनी रख सकते हैं. इस तरह एलोवेरा जूस पीने से ज्यादा फायदा होगा.
1 महीने तक लगातार एलोवेरा जूस पीने के फायदे
1. पाचन में सुधार
एलोवेरा जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है. यह पेट की सूजन, एसिडिटी, और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है और आंतों को साफ करता है.
2. स्किन में निखार
एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को पोषण देते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं. नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है, मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं, और स्किन में ग्लो आता है.
3. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
एलोवेरा जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह लिवर और किडनी से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे शरीर की सफाई होती है और ऊर्जा बढ़ती है.
4. वजन घटाने में सहायक
एलोवेरा जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वसा को जलाने में सहायक होता है. नियमित सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है, खासकर अगर इसे स्वस्थ आहार और व्यायाम के साथ लिया जाए.
5. इम्यूनिटी को बढ़ाता है
एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे यह संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम होता है.
6. मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार
एलोवेरा जूस का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है. यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं