विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2025

एलोवेरा जूस में मिलाकर पी लें ये एक चीज, इन 4 समस्याओं में झट से मिलेगा आराम

Aloe Vera And Amla Juice Benefits: क्या आपको भी हैं ये समस्याएं तो रोजाना करें एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन. क्योंकि इन दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.

एलोवेरा जूस में मिलाकर पी लें ये एक चीज, इन 4 समस्याओं में झट से मिलेगा आराम
Aloe Vera Juice: एलोवेरा और आंवला जूस पीने के फायदे.

Aloe Vera And Amla Juice Benefits In Hindi: एलोवेरा का नाम लेते ही पहला ख्याल सुंदरता का आता है क्योंकि, इसको आमतौर पर स्किन के लिए प्रयोग किया जाता है. लेकिन एलोवेरा का इस्तेमाल सिर्फ सुंदरता को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं और जब इसमें आंवले के जूस को मिक्स किया जाता है तो इसके लाभ कई गुना बढ़ सकते हैं. क्योंकि आंवले में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फ़ाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और फ़्लैवोनोइड्स पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं एलोवेरा में आंवले के जूस को मिलाकर पीने से क्या होता है.

एलोवेरा में आंवला जूस मिलाकर पीने के फायदे- (Aloe Vera And Amla Juice Pine Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

एलोवेरा में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. अगर आप रोजाना एलोवेरा और आंवला जूस को मिलाकर पीते हैं, तो बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- मुंहासे की समस्या को दूर करने ही नहीं, स्किन को जवां बनाने में भी मददगार है ये 4 फल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. स्किन-

एलोवेरा को स्किन के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एलोवेरा जूस में आंवला जूस मिलाकर पीने से स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

3. इम्यूनिटी-

कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप एलोवेरा जूस में आंवला जूस को मिलाकर पी सकते हैं. क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera Juice Mix With Amla Juice And Drink In Morning, Aloe Vera And Amla Juice Pine Ke Fayde, Aloe Vera And Amla Juice, Aloe Vera And Amla Juice Benefits, Aloe Vera And Amla Juice IN Hindi, Aloe Vera Juice, Aloe Vera Juice Benefits Hindi, Amla Juice, Aloe Vera And Amla Juice For Health, Aloe Vera And Amla Juice Benefits In Hindi, LIfestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com