विज्ञापन

गर्मियों में ऐसे खाता हूं अंडे, नहीं बढ़ती शरीर की गर्मी, जिम ट्रेनर ने बताया खाने का सही तरीका

Can We Eat Eggs in Summer: गर्मियों में अगर आप भी अंडे को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि इनको खाना चाहिए या नहीं? या अंडे खाने का सही तरीका क्या है, तो यहां जानिए कि जिम ट्रेनर ने बताया कि गर्मियों में अंडे खाने का सही तरीका क्या है.

गर्मियों में ऐसे खाता हूं अंडे, नहीं बढ़ती शरीर की गर्मी, जिम ट्रेनर ने बताया खाने का सही तरीका
Can We Eat Eggs in Summer: क्या है गर्मियों में अंडे खाने का सही तरीका. ( AI Image)

Garmiyon me Ande Kaise Khane Chaiye: गर्मियों का मौसम हर किसी की हालत खराब कर देता है. तेज धूप और लगातार चलने वाली हीट वेव ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इस भीषण गर्मी को मात देने और बीमार होने से बचने के लिए हमें अपने खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखना होता है. खासकर इस मौसम में खाने-पीने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आने लगते हैं. इन्ही सवालों में से एक बड़ा सवाल है कि क्या गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? ये सवाल 28 साल के सौरभ के मन में भी आया जो हर रोज जिम जाते थे.

क्योंकि हर कोई जानता है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए कई लोग मानते हैं कि अंडे का सेवन शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकता है, इसलिए गर्मियों में अंडे का सेवन वो करें ये नहीं, इसको लेकर वो काफी कंफ्यूजन में थे. क्योंकि अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं इसलिए जिम जाने वाले लोग इसका सेवन हर रोज करते हैं. लेकिन क्या सच में इतनी भयंकर गर्मी में अंडे खाने चाहिए? इसका जवाब उन्होंने अपने जिम ट्रेनर से पूछा और उसने बताया कि वो हर रोज अंडों का सेवन कर सकते हैं. बस उनको अंडे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए. 

इसके बाद से सौरभ ने जिम ट्रेनर ने जिस तरह से बताया उस तरह से अंडे खाना शुरू किया. जिससे वो बिना किसी परेशानी के आराम से अंडों का सेवन कर रहे हैं. आइए जानते हैं जिम ट्रेनर ने अंडे का सेवन करने का क्या तरीका बताया था.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आर्युर्वेदिक नुस्खे

हेल्दी है अंडा

अंडे की गिनती हेल्दी फूड आइटम्स में की जाती है, इसलिए इसका सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है. बस आपको इसके सेवन की सही मात्रा और सही तरीका पता होना चाहिए. अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने का काम करते हैं. 

गर्मियों में अंडे खाने का सही तरीका

गर्मी में अंडे को खाने का सबसे सही तरीका होता है या तो आप इसे उबालकर खाएं या फिर इसे ऑमलेट बनाकर खाएं. ज्यादा तेल, मक्खन और मसालों में बना एग करी या फ्राई एग का सेवन करने से बचे. ये शरीर को हैवी फील कर सकता है. खासकर अगर आप दोपहर के खाने में मसालेदार और तेल वाले अंडे खाते हैं तो आपको एसिडिटी, पेट में गर्मी और बेचैनी हो सकती है.

गर्मियों में आप 1 से 2 अंडे का सेवन कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों के पेट में गर्मी, एसिडिटी या डाइजेशन की दिक्कत रहती है, उन्हें अंडा का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. इसके साथ ही पानी का सेवन करने भी जरूरी है ताकि शरीर हाइड्रेटेड बना रहे. 

अगर अंडा बहुत देर तक बाहर रखा हुआ है तो इसका सेवन करने से बचें. दरअसल गर्मियों में खाने की चीजें जल्दी खराब होती है और खराब अंडा फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है. इसलिए हमेशा फ्रेश अंडे का ही इस्तेमाल करें और इसे सही तरीके से पकाकर ही खाएं.

जो लोग जिम जाते हैं और प्रोटीन के लिए अंडो का सेवन करते हैं, उनको अंडे का सेवन बैलेंस बनाकर करना चाहिए. अंडे के साथ ही फल, दही, सलाद और पानी जैसी चीजें भी डाइट में शामिल करें.

सीधी बात यह है कि गर्मियों में अंडे का सेवन नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना जरूरी है. 

इसके साथ ही आपको इसका सेवन सुबह के समय नाश्ते में या फिर लंच में करें. 

ये भी पढ़ें: दि‍ल के बड़े डॉक्‍टर ने बताया क्‍यों हीट वेव में बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले, जानिए कैसे बचें

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can We Eat Eggs In Summer, How To Eat Eggs In Summer, Eggs In Summer Good Or Bad, Eating Eggs In Hot Weathersummer Diet Egg Tips, Eggs For Gym In Summer, Protein In Summer Diet, How Many Eggs In Summer Gym, Boiled Eggs In Summer Benefits, Egg Whites In Summer, How Many Eggs Per Day Summer, Best Time To Eat Eggs Summer, Boiled Egg Vs Omelette Summer, Side Effects Of Eggs In Summer, Eggs Cause Heat In Body, Egg Eating Tips For Summer, Gym Trainer Egg Diet Summer, Avoid Fried Eggs In Summer, Eggs And Dehydration Summer, Fresh Eggs Summer Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com