Summer Heat Relief Remedies: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में सौंफ जो कि भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है, आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. सौंफ में ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो न केवल गर्मी से निजात दिलाते हैं बल्कि पेट और पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखते हैं. हालांकि गर्मी से निजात पाने के लिए कई तरीक और भी हैं, लेकिन सौंफ का घरेलू नुस्खा ऑल ओवर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं कि गर्मियों में सौंफ का सही इस्तेमाल कैसे करें और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में.
सौंफ में छुपे औषधीय गुण
सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर को ठंडा रखने, पाचन सुधारने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गर्मी से निजात पाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कैसे करें?
1. सौंफ का शरबत
गर्मियों में सौंफ का शरबत शरीर को ठंडा रखने का बेहतरीन उपाय है. इसे बनाने के लिए सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें और फिर इसे छानकर चीनी और नींबू के साथ मिलाएं. यह ताजा और पौष्टिक ड्रिंक गर्मियों में राहत देगा.
यह भी पढ़ें: ब्रेन हेल्थ को बेहतर रखने के लिए इन चीजों को खाना कर दें बंद, वर्ना कमजोर हो सकता है दिमाग
2. सौंफ और पुदीने की चाय
सौंफ और पुदीने की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर को ठंडक देने में मदद करती है. इसे बनाने के लिए सौंफ और ताजे पुदीने के पत्ते पानी में उबालें और इसमें शहद मिलाएं.
3. सौंफ का पानी
रातभर सौंफ को पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें. यह न केवल पेट को ठंडा करता है, बल्कि पाचन को भी सुधारने में मदद करता है.
4. सौंफ का सलाद में उपयोग
आप सौंफ के बीजों को ताजे सलाद में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. यह न केवल सलाद के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें? इन उपायों को अपनाकर रखें गर्मी में सेहत का रखें ख्याल
सौंफ के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Fennel Seeds)
1. पाचन को सुधारता है: सौंफ पेट की गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करता है. यह पाचन तंत्र को सक्रिय और स्वस्थ रखता है.
2. शरीर को ठंडा रखता है: सौंफ के ठंडक प्रदान करने वाले गुण गर्मियों में शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करते हैं.
3. त्वचा को बनाए चमकदार: सौंफ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.
4. डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक: सौंफ का सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखता है.
बरतें ये सावधानियां
सौंफ का ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बहुत ज्यादा कम कर सकता है.
गर्भवती महिलाओं को इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं खाना चाहिए.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं