Facial Steaming Benefits: घर पर चमकती और हेल्दी स्किन पाने के कई तरीके हैं. स्किन केयर प्रोडक्ट्स के उपयोग से लेकर घरेलू उपचार तक हेल्दी स्किन पाने के कई तरीके हैं. स्किन केयर रिलेटेड प्रोब्लम्स से निपटने और स्किन की रंगत निखारने का एक ऐसा उपाय है फेशियल स्टीमिंग. ग्लोइंग स्किन के लिए ये घरेलू उपाय एक DIY ट्रीटमेंट है जो स्किन को साफ करने और पोषण देने में मदद करता है. चेहरे की स्टीमिंग की प्रक्रिया में चेहरे की त्वचा को गर्म पानी से निकलने वाली भाप के संपर्क में लाना शामिल है. फेशियल स्टीमिंग सबसे प्रभावी और लोकप्रिय स्किन केयर रूटीन में से एक है.
फेशियल स्टीम लेने के फायदे | Benefits of Taking Facial Steam
1. मुंहासों से लड़ता है
वेबएमडी के अनुसार, एक्ने तब होते हैं जब स्किन सेल्स सीबम को रोम में फंसा लेती हैं, जो बैक्टीरिया, सूजन और मुंहासे को बढ़ावा देता है. चेहरे पर भाप लेने से आपके स्किन पोर्स खुल जाते हैं और मुंहासे होने से रुक जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: रोज कर लीजिए ये 6 काम ऑफिस में नहीं आएगी एक भी झपकी, पूरे दिन रहेंगे फूर्ती से लबरेज
2. हाइड्रेशन
हमारे चेहरे को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन की जरूरत होती है. फेशियल स्टीमिंग एक प्रभावी उपचार है जो शरीर को अच्छी मात्रा में हाइड्रेशन प्रदान करता है, जिससे त्वचा कोमल और हाइड्रेट हो जाती है.
3. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
गर्म पानी से निकलने वाली भाप या गर्मी ब्लड फ्लो को प्रोत्साहित करती है और त्वचा में ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है. अच्छा ब्लड सर्कुलेशन सेल्स रिग्रोथ को बढ़ावा देता है और हेल्दी स्किन पाने में मदद करता है.
4. सीबम को साफ करना
चेहरे की स्टीमिंग के दौरान गर्म पानी से बनने वाली भाप स्किन पोर्स को खोलती है और एक्स्ट्रा सीबम को साफ करती है. सीबम आपकी ऑयली कॉम्पोनेंट है और मुंहासे का एक सामान्य कारण है.
ये भी पढ़ें: सोने से पहले दूध में ये चीज मिलाकर पी लीजिए, सालों से लगा चश्मा जाएगा उतर, बढ़ने लगती है आंखों की रोशनी
5. क्लीजिंग
चेहरे पर स्टीमिंग करते समय त्वचा पानी की भाप के संपर्क में आती है जो त्वचा की बाहरी और भीतरी परतों को फिर से फ्रेश करती है, और स्किन पोर्स को खोलती है. ये बैक्टीरिया गंदगी और अन्य अशुद्धियों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है जो त्वचा पर जमा होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं