Eating Twice a Day Benefits: हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी सेहत पर बहुत बड़ा असर डाल सकते हैं. सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला आपकी दिनभर की सुस्ती और पेट की दिक्कतों को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है. ऐसा ही कुछ खास अनुभव शेयर किया है कंटेंट क्रिएटर और जाने-माने योगी मानव ने.
Yogi Manav Shares Real Life Changes : मानव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि जबसे उन्होंने दिन में 3 या 4 बार खाने के बजाय सिर्फ 2 बार खाना शुरू किया, उनके शरीर में गजब के सकारात्मक बदलाव देखने को मिले.
पहले योगी मानव का ये पोस्ट देखें -
दिन में 2 बार भोजन करने से हुए ये 5 बड़े फायदे
- शरीर में दिनभर बनी रहती है जबर्दस्त एनर्जी : मानव बताते हैं कि कम बार लेकिन सही समय पर खाने से उनका शरीर बहुत हल्का और चुस्त महसूस करने लगा. पेट पर बेवजह का लोड न होने के कारण शरीर हमेशा योगा और वर्कआउट के लिए तैयार रहता है. पहले जो सुस्ती या भारीपन रहता था, वो अब पूरी तरह गायब हो चुका है और जोड़ों में भी कोई दर्द या जकड़न महसूस नहीं होती.
- पाचन तंत्र हुआ एकदम दुरुस्त : जब पेट को खाना पचाने का पूरा वक्त मिलता है, तो हाजमा अपने आप सुधर जाता है. मानव के मुताबिक उनका पाचन तंत्र अब कुदरती तालमेल में आ गया है. पेट फूलने, गैस और भारीपन जैसी समस्याओं से उन्हें पूरी तरह छुटकारा मिल गया. पेट साफ होने का एक फिक्स टाईम बन गया है, जिससे पूरा दिन हल्कापन महसूस होता है.
- भूख पर बेहतर कंट्रोल : बार-बार मंचिंग करने या कुछ न कुछ खाते रहने की आदत छूटने से उनकी भूख ज्यादा स्थिर हो गई. अब उन्हें बेवजह की क्रेविंग्स नहीं होती और शरीर खाने से मिलने वाली असली एनर्जी को सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है.
- बॉडी सिग्नल्स को समझना हुआ आसान : कम बार भोजन करने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि वह अपने शरीर की जरूरतों को ज्यादा बारीकी से समझ पा रहे हैं. खाना खाने के बाद एनर्जी का लेवल कब बढ़ता है और शरीर खाने को कैसे पचाता है, यह सब साफ महसूस होने लगा.
- मानव बताते हैं कि कम बार लेकिन सही समय पर खाने से उनका शरीर बहुत हल्का और चुस्त महसूस करने लगा. उनके मुताबिक बॉडी इतनी हल्की महसूस होने लगी कि योग, एक्सरसाइज और रोजाना की प्रैक्टिस के लिए शरीर हर समय तैयार रहता है. पेट पर बेवजह का लोड न होने के कारण शरीर हमेशा एक्टिव रहता है. पहले जो सुस्ती या भारीपन रहता था, वो अब पूरी तरह गायब हो चुका है और जोड़ों में भी कोई दर्द या जकड़न महसूस नहीं होती.
Also Read: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया पेट को हेल्दी रखने और फाइबर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
क्या सबको दिन में 2 बार ही खाना चाहिए?
मानव का कहना है कि यह नियम हर इंसान के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. हर किसी का शरीर, डेली रुटीन, मेहनत और लाइफस्टाइल अलग होती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर भोजन को कितनी अच्छी तरह पचाता और सोखता है. इसलिए अपने शरीर की जरूरत को पहचानें और जबरदस्ती करने के बजाय धीरे-धीरे लाइफस्टाइल में सुधार लाएं.
नोट : क्या दिन में 3-4 बार खाना जरूरी है? योगी मानव का दावा है कि जब उन्होंने सिर्फ 2 बार भोजन करना शुरू किया, तो उनकी एनर्जी, पाचन और भूख कंट्रोल में बड़ा बदलाव देखने को मिलाण् हालांकि यह तरीका हर व्यक्ति के लिए समान रूप से फायदेमंद हो, जरूरी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं