विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2024

दवा कंपनी ल्यूपिन ने अमेरिका में लॉन्च की कैंसर की जेनेरिक दवा

कंपनी का प्रोडक्ट बैक्सटर हेल्थकेयर कॉरपोरेशन के डॉक्सिल का जेनेरिक संस्करण है जो डिम्बग्रंथि के कैंसर, एक्वायर्ड इम्युनिटी डिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) से संबंधित कापोसी के सारकोमा और मल्टीपल मायलोमा के ट्रीटमेंट के लिए इंडिकेटेड है.

दवा कंपनी ल्यूपिन ने अमेरिका में लॉन्च की कैंसर की जेनेरिक दवा
ये दवा एड्स, सारकोमा और मल्टीपल मायलोमा के ट्रीटमेंट के लिए इंडिकेटेड है.

अभी तक ये माना जाता है कि कैंसर से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है. हालांकि टेक्नोलॉजी विकसित होने के बाद से काफी हद तक कैंसर को अर्ली स्टेज में डायग्नोस करने पर ट्रीट किया जा सकता है, लेकिन कैंसर की कोई दवा भी है इसको लेकर कोई खबर आपने आजतक नहीं सुनी होगी, लेकिन दवा कंपनी ल्यूपिन ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिकी बाजार में जेनेरिक कैंसर ट्रीटमेंट दवा लॉन्च की है. कंपनी ने कहा कि उसने अमेरिका में डॉक्सोरूबिसिन हाइड्रोक्लोराइड लिपोसोम इंजेक्शन सिंगल-डोज वायल लॉन्च की है. मुंबई स्थित दवा निर्माता ने अपने पार्टनर, फॉरडोज फार्मा कॉरपोरेशन, यूएसए (फॉरडोज़) को यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद प्रोडक्ट पेश किया, ल्यूपिन ने एक बयान में कहा.

कौन से कैंसर के लिए इंडिकेटेड है दवा?

कंपनी का प्रोडक्ट बैक्सटर हेल्थकेयर कॉरपोरेशन के डॉक्सिल का जेनेरिक संस्करण है जो डिम्बग्रंथि के कैंसर, एक्वायर्ड इम्युनिटी डिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) से संबंधित कापोसी के सारकोमा और मल्टीपल मायलोमा के ट्रीटमेंट के लिए इंडिकेटेड है.

इकविया MATdata के अनुसार, डॉक्सोरूबिसिन हाइड्रोक्लोराइड लिपोसोम इंजेक्शन की अमेरिका में अनुमानित एक साल की बिक्री 40.9 मिलियन अमरीकी डॉलर थी.

गुरुवार को ल्यूपिन के शेयर बीएसई पर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,195.20 रुपये पर बंद हुए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lupin Generic Cancer Drug Launch, Lupin Cancer Drug US Release, Lupin Launches Cancer Medication In America, Generic Cancer Drug By Lupin In US, Lupin New Cancer Drug Generic Version
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com