विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

प्लांट बेस्ड या एनिमल बेस्ड प्रोटीन कौन सा है ज्यादा बेहतर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है ज्यादा हेल्दी

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन जरूरी है. जिमिंग करने वाले और एथलीट प्रोटीन की जरूरत को बखूबी समझते हैं और वो अपने प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अधिकतर व्हे प्रोटीन का सहारा लेते हैं.

प्लांट बेस्ड या एनिमल बेस्ड प्रोटीन कौन सा है ज्यादा बेहतर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है ज्यादा हेल्दी
प्लांट या एनिमल बेस्ड कौन सा प्रोटीन ज्यादा फायदेमंद.

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन जरूरी है. जिमिंग करने वाले और एथलीट प्रोटीन की जरूरत को बखूबी समझते हैं और वो अपने प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अधिकतर व्हे प्रोटीन का सहारा लेते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट रिद्धि खन्ना ने बताया कि प्रोटीन शरीर के लिए बहुत अहम है.एक्सपर्ट खन्ना बाजार में उपलब्ध दो प्रकार के प्रोटीन पाउडर की बात करती हैं. पहला व्हे प्रोटीन, जबकि दूसरा प्लांट प्रोटीन. व्हे प्रोटीन से करीब सभी लोग परिचित होंगे, जबकि प्लांट प्रोटीन कई लोगों के लिए नई चीज हो सकती है. दरअसल, प्लांट प्रोटीन अपने नाम से स्पष्ट है. प्लांट प्रोटीन वनस्पतियों से प्राप्त होने वाले प्रोटीन को कहते हैं. इसलिए इसको वनस्पति प्रोटीन भी कहते हैं.

प्लांट प्रोटीन को पौधों से प्राप्त किया जाता है. इसमें सभी प्रकार की दालें, टोफू, सोया, टेम्पेह, नट्स, मटर, बीज और कुछ अन्य अनाज शामिल हैं. कई लोग प्लांट प्रोटीन को एनिमल प्रोटीन से बेहतर मानते हैं. यही वजह है कि एनिमल सोर्स के बजाय प्लांट सोर्स को तवज्जो दे रहे हैं. प्लांट या वनस्पति प्रोटीन में भी एनिमल बेस्ड प्रोटीन की तरह आवश्यक मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है.

बालों को जड़ से काला करना है तो आज ही अपना लें ये देसी नुस्खा, कभी नहीं लगानी पड़ेगी मेंहदी और डाई

एक्सपर्ट प्रोटीन के फायदे की बात भी करती हैं. कहती हैं, अगर प्लांट प्रोटीन के फायदे की बात करें तो इसके रोजाना सेवन से कई सारे फायदे हैं. ये शरीर मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करता है और छरहरा रखने में मदद करता है. इसके अलावा मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और स्टेमिना को बढ़ाने में कारगर है.

गुणों की खान है प्लांट प्रोटीन! बीमार हों तो शरीर की रिकवरी और थकान को दूर करता है और पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है. प्लांट प्रोटीन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसको मल्टीविटामिन का बढ़िया स्त्रोत भी माना जाता है. एक्सपर्ट का मानना है कि रोजाना इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है, जिससे आप जल्द बीमार नहीं पड़ेंगे.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Vs Plant Base Protein, Animal Vs Plant Protein, Animal Protein, What Is Animal Protein, What Is Plant Protein, Difference Between Animal And Plant Protein, Animal Or Plant Which Protein Is Best, Best Protein Source
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com