टीटी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बताया कि हाल ही में उनके कॉन्टैक्ट लेंस के साथ हुई एक घटना के बाद उनकी आंख के कॉर्निया डैमेज हो गए और उनका इलाज चल रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को जब उन्होंने एक इवेंट के लिए लेंस पहना था तब यह समस्या शुरू हुई. उन्हें दर्द होने लगा जो बढ़ता गया और उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. जैस्मीन ने अपनी आंखों के बारे में बताया, "मैं 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए दिल्ली में थी. मैं तैयार हो रही थी. मुझे नहीं पता कि मेरे लेंस में क्या समस्या थी लेकिन लेंस पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया. मैं डॉक्टर के पास जाना चाहती थी लेकिन चूंकि यह काम की कमिटमेंट थी इसलिए मैंने पहले इवेंट में जाने और फिर डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया. मैंने इवेंट में धूप का चश्मा पहना था और टीम ने मुझे चीजों को संभालने में मदद की क्योंकि एक समय के बाद मैं कुछ भी नहीं देख पा रही थी." जैस्मिन का कॉर्निया डैमेज है और कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगी.
एक्ट्रेस ने बताया, "बाद में रात में हम एक आई स्पेशलिस्ट के पास गए जिन्होंने मुझे बताया कि मेरी कॉर्निया डैमेज हो गई है और मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी. अगले दिन मैं मुंबई भागी और यहां अपना इलाज जारी रखा. मुझे बहुत दर्द हो रहा है. डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मुझे अगले चार-पांच दिनों में ठीक हो जाना चाहिए लेकिन तब तक मुझे अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है. यह आसान नहीं है क्योंकि मैं देख नहीं सकती और दर्द की वजह से मुझे सोने में भी परेशानी हो रही है. अच्छी बात ये रही कि मुझे अपना कोई भी काम पोस्टपोन नहीं करना पड़ा. मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी और काम पर वापस आ जाऊंगी."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?
जैस्मीन ने 2011 की तमिल फिल्म वनम से अपनी शुरुआत की. वह टशन-ए-इश्क (2015-16) में ट्विंकल तनेजा और दिल से दिल तक (2017-18) में टेनी भानुशाली का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 9, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया और बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया. वह दिल तो हैप्पी है जी में हैप्पी सलूजा और नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल में नयनतारा के लिए भी जानी जाती हैं. जैस्मीन ने कॉमेडी-ड्रामा हनीमून (2022) में गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म में डेब्यू किया. फिलहाल वह अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं