Earthen clay pot water vs fridge water: गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी बहुत ज्यादा राहत देता है. हम में से कई लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी और कई को मटके का पानी पीने की आदत होगी. ऐसे में यहां सवाल उठता है कि फ्रिज का पानी पीना बेहतर है या मटके का. इसका जवाब है मटके का पानी (clay water pot benefits). ऐसा इसलिए क्योंकि मटके के पानी पीने के कई सारे हेल्थ बेनिफिट है. मटके का पानी अल्कलाइन पीएच और एसिडिटी को कंट्रोल करने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है. ऐसे में यहां हम आपको मटके के पानी पीने के फायदे बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि मटके के पानी और फ्रिज के पानी में से कौन सा है सेहत के लिए अच्छा.
फ्रिज या मटका कौन है आपके लिए ज्यादा बेहतर, यहां जानें जवाब (Health benefits of drinking water from an earthen pot)
1. मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है : जब हम प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी पीते हैं तो उसमें बिस्फेनॉल ए या बीपीए जैसे जहरीले रसायन होते हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं, मटके का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का लेवल संतुलित रहता है और आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है.
2. अल्कलाइन नेचर : ह्यूमन बॉडी एसिडिक नेचर की होती है, जबकि मिट्टी अल्कलाइन है. अल्कलाइन बर्तनों का पानी हमारे शरीर की अम्लीय प्रकृति के साथ प्रतिक्रिया करता है और उचित पीएच संतुलन बनाने में मदद करता है. यही कारण है कि मटके का पानी पीने से एसिडिटी और पेट की समस्या दूर रखने में मदद मिलती है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीरियड्स में क्यों हो जाते हैं रैशेज, जानें पीरियड रैशेज से बचाव के उपाय
3. सन स्ट्रोक से बचाता है : सनस्ट्रोक एक बहुत ही आम समस्या है जो गर्मियों में बहुत से लोगों को होती है. मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी में मिनरल्स होते हैं. ये शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं और आपके शरीर को कूलिंग इफेक्ट भी प्रदान करते हैं.
4. गले के लिए अच्छा : फ्रिज का पानी बहुत ठंडा होता है जबकि बाहर रखा पानी बहुत गर्म. लेकिन मटके में रखा पानी ना तो ज्यादा ठंडा होता है न ही ज्यादा गर्म. ऐसे में ये पानी गले के लिए काफी अच्छा होता है. सर्दी और खांसी से पीड़ित लोग भी आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं.
Heat Stroke Prevention: लू लगना हो सकता है खतरनाक, जानें लू लगने के बाद क्या करें
मटके की सफाई कैसे करें? (How do you clean a clay pot with water?)
हफ्ते में कम से कम एक बार मटके की सफाई करनी चाहिए. साफ हाथों को मटके में डालकर उसकी अंदरूनी दीवारों को हल्के गर्म पानी से साफ कर सकते है. आपके मटके में अंदर कई बार काई भी लग जाती है. काई लगने पर आप मटके को स्क्रब ब्रश से साफ कर सकते हैं. ठंडा या हल्का गर्म, कैसा भी पानी उपयोग कर सकते हैं. मटके की सफाई के बाद इसे धूप में सूखने के लिए छोड़ दें.
Low-Lying Placenta, Placenta Previa: क्या है लॉ लाइंग प्लेसेंटा,क्या करें अगर बच्चे की नाल हो नीचे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं