मौसम के बदलते ही संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. गर्मी से लेकर बारिश की शुरुआत तक का यह समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अन्य संक्रमणों के लिए अनुकूल माना जाता है. डॉक्टरों के अनुसार, इस दौरान साफ-सफाई, स्वस्थ खान-पान और कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करके खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, बदलते मौसम में हवा में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है. छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर संक्रमण से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली बना सकते हैं.
बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल

डॉक्टर्स का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाने से मौसम बदलने पर होने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है. अगर बुखार, खांसी या सांस की तकलीफ हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें.
भीगने से बचें
विशेषज्ञ के अनुसार, संक्रमण से बचाव के सबसे पहले बारिश में भीगने से बचें. अगर बारिश हो रही हो तो छाता या रेनकोट का इस्तेमाल जरूर करें. भीगे कपड़ों में ज्यादा देर न रहें, तुरंत सूखे कपड़े पहन लें. इससे सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. बाहर से आने के बाद या खाने से पहले हाथों को साबुन से धोएं. घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें. कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न फैल सके.
ये भी पढे़ें: दिन में गर्मी, शाम में सर्दी, इस कंफ्यूजिंग मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
बाहर का खाना
सबसे जरूरी है कि स्ट्रीट फूड और बाहर के खाने को इस समय पूरी तरह से ना कहें. बाजार में बिकने वाले चाट, पकौड़ी, समोसा या अन्य खाने पीने की चीजें संक्रमण का बड़ा कारण बन सकते हैं. घर पर पका हुआ ताजा और गर्म भोजन ही खाएं. एलर्जी से भी सावधान रहें. बदलते मौसम में धूल, परागकण और फफूंद बढ़ जाती है, जिससे आंखों में खुजली, छींकें और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. अगर एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें.शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें. फुल स्लीव्स वाले कपड़े और स्कार्फ का उपयोग करें.
हेल्दी डाइट
साथ ही मजबूत इम्युनिटी बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जरूर लें. फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद, सेब और सब्जियां जैसे पालक, गाजर, टमाटर अपने भोजन में शामिल करें. विटामिन सी युक्त चीजें इम्युनिटी बढ़ाती हैं. साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना व्यायाम या हल्की वॉक करें.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं