विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

बच्चों में मृत्यु दर कम करने के लिए ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा देगा ये राज्य

ब्रेस्ट फीड को बढ़ावा देकर शिशु मृत्यु दर और बचपन में होने वाली मृत्यु की घटनाओं को कम करने की पहल...

बच्चों में मृत्यु दर कम करने के लिए ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा देगा ये राज्य
स्तनपान को बढ़ावा दे रही है हिमाचल प्रदेश सरकार
  • स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए इस राज्य की पहल
  • शिशु मृत्यु दर कम करना उद्देश्य
  • मदर्स ऐब्सलूट एफेक्शन कार्यक्रम की शुरुआत
नई दिल्ली: स्तनपान हर नई मां और नवजात के लिए बहुत जरूरी है. नवजात के लिए तो छह माह की उम्र तक सिर्फ मां का दूध् ही सही माना गया है. हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने स्तनपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 अप्रैल को राज्य में ‘मदर्स ऐब्सलूट एफेक्शन’ (एमएए) कार्यक्रम की शुरुआत की.

मंत्री ने कहा कि स्तनपान से शिशु मृत्यु दर और बचपन में होने वाली मृत्यु की घटनाओं को कम करने और एक बच्चे को पूरा पोषण प्रदान करने में सहायता मिलती है. कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करना है.

राज्य के सभी बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लक्ष्य के मंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से इसके प्रभाव की निगरानी करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में जागरूकता लाना, आशा कार्यकर्ताओं के जरिए अंतर-व्यक्तिगत संचार को मजबूत करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यस्थल पर स्तनपान कराने के लिए कुशल सहायता उपलब्ध कराना है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि राज्य सरकार इस कार्यक्रम के जरिए सभी नवजात और मांओं तक सभी सुविधाएं पहुंचाने का इरादा रखती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Breastfeeding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com