विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर करें ये 4 योगासन, जान लें अभ्यास करने का सही तरीका

Yoga For Immunity Boost: अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योगासन करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए  4  आसन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं. आइए जानते हैं, इन्हें कैसे करना है.

इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर करें ये 4 योगासन, जान लें अभ्यास करने का सही तरीका
Yoga For Immunity Boost: कुछ योग आसनों की मदद से आपकी इम्यूनिटी बढ़ सकती है.

Yoga For Immunity Boost: योग करने से हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और अगर आप सही तरह का योगासन चुनते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है. ऐसे में हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से इम्यून सिस्टम (Immune System) बेहतर होता है और फेफड़ों की मांसपेशियां भी मजबूत रहती है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इन आसन को रोजाना करते हैं तो आपको कई बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा. आइए जानते हैं इनके नाम.

इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये योगासन ( Yoga Asanas To Boost Immunity)

1. धनुरासन  (Dhanurasana or Bow pose)

धनुरासन शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.

स्टेप 1: अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके और अपनी भुजाओं को अपनी बगल में रखकर पेट के बल लेट जाएं.

स्टेप 2: अब अपने घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ें और अपनी एड़ी को अपने कूल्हे के ऊपर की ओर ले जाएं. अब अपने दोनों पैरों के टखनों को अपने हाथों से पकड़ें.

स्टेप 3: सांस लें और अपनी छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं. अपना चेहरा सीधा रखते हुए अपने पैरों को जितना हो सके उतना खींचें. आपका शरीर धनुष की तरह कड़ा होना चाहिए.

स्टेप 4: अब 4-5 सांसों के लिए रुकें और फिर शुरुआती स्थिति में आ जाएं.

यह भी पढ़ें: जापानी थैरेपी 'फॉरेस्ट बाथिंग' दिलाती है तनाव से छुटकारा, ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल और भी कमाल के फायदे

2. भुजंगासन या कोबरा पोज (Bhujangasana or Cobra Pose)

भुजंगासन या कोबरा पोज आपके फेफड़ों को खोलती है, आपकी रीढ़ को मजबूत करती है और आपकी एनर्जी को बढ़ाती है. यह पाचन को बेहतर बनाने और आपके लीवर पर दबाव को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे इम्यून सिस्टम और ज्यादा बेहतर होता है.

स्टेप 1: अपने पैरों को एक दूसरे के करीब रखते हुए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को ऊपर की ओर फैलाएं.

स्टेप 2: अपने दोनों पैरों को जोड़ें और अपने माथे को जमीन पर टिकाएं.

स्टेप 3: अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे लाएं (हथेलियां आपकी छाती के बगल में हों), अपनी कोहनी को शरीर के करीब रखें.

स्टेप 4: सांस लें और धीरे से अपने शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को ऊपर उठाएं.

स्टेप 5: सांस छोड़ें और सामान्य मुद्रा में वापस आने से पहले 4-5 सेकंड के लिए इस मुद्रा में रुकें.

3. बैठे हुए आगे की ओर झुकना, पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend,  Paschimottanasana)

पश्चिमोत्तानासन या सीटेड फॉरवर्ड बेंड पाचन में सुधार करता है और इम्यून सिस्टम को अच्छा रखता है. यह आसन मस्तिष्क को शांत रखने में भी मदद करता है.  आइए जानते हैं इसे कैसे करना है.

स्टेप 1: अपने पैरों को अपने सामने फैलाकर और अपने हाथों को अपने बगल में रखकर जमीन पर बैठ जाएं.

स्टेप 2: गहरी सांस लें और अपनी रीढ़ को लंबा खींचें. अब अपने हाथों को छत की ओर खींचें.

स्टेप 3: सांस छोड़ें, अपने हाथों से अपने पैर की उंगलियों को छूने के लिए आगे झुकें.

स्टेप 4: आपका पेट आपकी जांघों पर टिका होना चाहिए और आपकी नाक आपके घुटनों को छूनी चाहिए.

स्टेप 5: इस स्थिति में 4-5 सेकंड तक रहें और फिर जहां से आपने शुरू किया था, वहां से वापस आ जाएं. ऐसा आप दो से चार बार करें.

यह भी पढ़ें: नेचुरल तरीके से घटाना है मोटापा, तो रोज करें ये 4 योगासन, कम होने लगेगा वजन, पतले दिखेंगे आप

4.  शवासन (Savasana)

शवासन सबसे आसान और आरामदायक आसन है. जो दिमाग को शांत करता ही, साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है. आइए जानते हैं इसे कैसे करना है.

स्टेप 1: अपने हाथों और पैरों को फैलाकर अपनी पीठ के बल आराम से लेट जाएं.

स्टेप 2: अपनी आंखें बंद करें और अपनी नाक से धीरे-धीरे सांस लें.

स्टेप 3:  इसके बाद सांस छोड़ें और सोचें कि शरीर आराम कर रहा है.

स्टेप 4: इस मुद्रा में 10 मिनट तक रहें. ऐसा करने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा. 

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Dose, International Yoga Day, International Yoga Day 2025, Yoga For Immunity Boost, Best Yogasanas For Strong Immunity, How Yoga Strengthens Immune System, Natural Ways To Improve Immunity, Immunity-boosting Yoga Poses, Boost Your Immunity Naturally With Yoga, 4 Powerful Yogasanas For Better Health, Right Way To Practice Yoga For Immunity, How Yoga Helps Fight Infections And Diseases, Daily Yoga Routine, Yoga For Respiratory Health And Immunity, Best Yoga Poses For Flu Prevention, How Yoga Reduces Stress And Boosts Immunity, Ayurvedic Yoga Techniques For Immune Support, Yoga For Better Digestion And Overall Wellness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com