Soaked Dates Water Benefits in Hindi: ड्राई छुहारा को सूखा खजूर भी कहा जाता है. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर हेल्दी डाइट के रूप में उपयोग किया जाता है. हालांकि आजतक हम सिर्फ छुहारा खाने के फायदे ही जानते थे, लेकिन क्या आपको पता है कि छुहारे का पानी (Soaked Dates Water) पीना सेहत के लिए कितना लाभकारी है? आपको पता बता दें रोज छुहारे का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जो आपको अपने रुटीन में इसे शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे. यहां हम बता रहे हैं कि रोज खाली पेट छुहारे का पानी पीना आपको क्या-क्या लाभ दे सकता है.
छुहारे का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits of Drinking Dates Water
1. एनर्जी का बेहतरीन स्रोत
रोज सुबह खाली पेट छुहारे का पानी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है. छुहारे में मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट आपको दिनभर सक्रिय बनाए रखते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शारीरिक मेहनत करते हैं या व्यायाम करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त
छुहारे का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है. अगर आप रोज सुबह इसे खाली पेट पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा.
यह भी पढ़ें: क्या गंजे सिर पर भी उग सकते हैं नए बाल? ये रामबाण घरेलू उपाय बालों की ग्रोथ को कर सकते हैं सुपरफास्ट
3. हड्डियों को बनाता है मजबूत
छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. खासतौर पर बढ़ती उम्र में हड्डियों की देखभाल के लिए छुहारे का पानी बहुत लाभकारी है.
4. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
छुहारे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है. रोजाना छुहारे का पानी पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है.
5. त्वचा को बनाए चमकदार
छुहारे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने और उसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है.
यह भी पढ़ें: ये सब्जियां बढ़ा सकती हैं यूरिक एसिड लेवल, खाने से पहले जान लें कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
6. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
छुहारे का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. इसमें मौजूद पोटैशियम हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है.
7. इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है
छुहारे का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे आप सर्दी-जुकाम और अन्य सामान्य बीमारियों से बचे रहते हैं.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों जरूर खानी चाहिए लोबिया दाल? ये 5 कारण जान आप भी आज से ही करने लगेंगे सेवन
छुहारे का पानी कैसे बनाएं? | How To Make Dates Water?
- रात को सोने से पहले 2-3 छुहारे एक गिलास पानी में भिगो दें.
- सुबह उठकर इस पानी को खाली पेट पी लें.
- अगर चाहें तो छुहारे को भी खा सकते हैं.
छुहारे का पानी एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके स्वास्थ्य को कई तरीकों से बेहतर बनाता है. इसके नियमित सेवन से आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी रह सकते हैं.
क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं