Natural Remedies For Baldness: गंजापन आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है. तनाव, खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और प्रदूषण के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ रही है. खासकर पुरुषों में गंजापन एक बड़ी चिंता का विषय बन जाता है. बालों के झड़ने और गंजी खोपड़ी से परेशान लोग आज सिर्फ यही सवाल करते हैं कि गंजेपन से कैसे छुटकारा पाएं? या गंजेपन को दूर करने के उपाय? गंजे सिर पर दोबारा कैसे बाल उगाएं? (How To Regrow Hair On A Bald Head?) क्या गंजे सिर पर फिर से बाल उगाए जा सकते हैं? सही उपाय और देखभाल से बालों की ग्रोथ (Hair Growth) को फिर से बढ़ावा दिया जा सकता है? अगर आप भी इन्हीं सवालों से परेशान हैं, तो पर यहां हम आपको कुछ रामबाण घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जो न केवल बालों की ग्रोथ में तेजी लाने में मदद करेंगे, बल्कि बालों को जल्दी लंबा, घना और मजबूत भी बना सकते हैं.
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Increase Hair Growth
1. प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है. प्याज का रस निकालकर गंजे हिस्से पर लगाएं. इसे 20-30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार यह प्रक्रिया अपनाएं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और गंजापन कम करने में सहायक है. ताजा एलोवेरा जेल निकालें और इसे सिर की त्वचा पर लगाएं. 1 घंटे तक रखें और फिर पानी से धो लें. इसे हफ्ते में 3-4 बार करें.
यह भी पढ़ें: सफेद बालों को जड़ से काला कैसे करें? क्या नारियल तेल में ये काली चीज मिलाकर लगाने से नेचुरल काले होंगे बाल?
3. आंवला और नारियल तेल का मिश्रण
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकने और नई ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं. आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर गर्म करें. इस तेल को ठंडा करके स्कैल्प पर मसाज करें. रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार करें.
4. मेथी के बीज का पेस्ट
मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं. मेथी के बीज को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इसे पीसकर पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं. 30 मिनट तक रखें और धो लें. इसे हफ्ते में 1-2 बार करें.
5. ग्रीन टी का उपयोग
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को तेज करने में सहायक हैं. ग्रीन टी को उबालकर ठंडा करें. इसे स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें. इसे हफ्ते में 2-3 बार करें.
यह भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड को घटाना चाहते हैं, तो किचन में रखी ये चीजें हैं रामबाण उपाय, जानें इस्तेमाल का तरीका
6. बढ़िया खानपान और व्यायाम
प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, जैसे अंडे, दूध, दही और नट्स. हरी सब्जियां और ताजे फल खाएं. रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों की जड़ों को पोषण पहुंचाता है.
इन बातों का भी रखें ख्याल:
- केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का कम से कम उपयोग करें.
- सिर को धूल और प्रदूषण से बचाएं.
- नियमित रूप से बालों की तेल मालिश करें.
अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें. सही उपचार और धैर्य से आप फिर से घने और हेल्दी बाल पा सकते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं