Best Foods For Kidney: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो खून (blood) को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने और पानी व मिनरल्स (Minerals) का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन गलत खानपान, कम पानी पीना और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के कारण किडनी (Kidney) से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में सही डाइट (Diet) अपनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थ किडनी की सेहत के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं. नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट आकाश हेल्थकेयर के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विक्रम कालरा ने एनडीटीवी से हुई खास बातचीत में बताया कि किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए और डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए.
किडनी को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए? (What To Eat To Keep Kidney Healthy)
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पोषक आहार बेहद जरूरी है. डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए जो शरीर में सूजन कम करें और किडनी पर अतिरिक्त दबाव न डालें. जैसे कि-
सेब (Apple)
सेब किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकता है.

Photo Credit: unsplash
लहसुन (Garlic)
लहसुन भी किडनी के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही यह नमक के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे डाइट में सोडियम की मात्रा कम रहती है.
हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, लौकी और तोरी भी किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ किडनी के कार्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

Photo Credit: unsplash
बेरीज (Berries)
इसके अलावा बेरीज, अंगूर और अनार जैसे फल भी किडनी के लिए लाभकारी माने जाते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं.
यह भी पढ़ें: मोटापा घटाने वाली दवाओं के विज्ञापनों पर सरकार की सख्ती, फार्मा कंपनियों को दी चेतावनी, जारी हुई एडवाइजरी
पानी (Water)
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी किडनी के लिए बेहद जरूरी है. पानी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी स्टोन के खतरे को कम कर सकता है.
क्या नहीं खाना चाहिए? (What To Avoid)
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए केवल सही चीजें खाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ चीजों से बचना भी जरूरी है. ज्यादा नमक, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. सही खानपान के साथ नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी किडनी को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
Watch Video: क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं