विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

काकासन से घटाएं चर्बी, पेट की गंदगी करें साफ, लिवर-किडनी भी होंगे दुरुस्त, जानें अभ्यास का सही तरीका

Kakasana Health Benefits: योग में कई ऐसे आसन हैं जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक है 'काकासन', इसे 'क्रो पोज' भी कहते हैं.

काकासन से घटाएं चर्बी, पेट की गंदगी करें साफ, लिवर-किडनी भी होंगे दुरुस्त, जानें अभ्यास का सही तरीका
Kakasana Health Benefits: आयुर्वेद के अनुसार इस आसन को करने के फायदे कई हैं.

Kakasana Health Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खाने-पीने की आदतों के साथ-साथ रूटीन में भी कुछ अच्छे बदलाव लाएं. फाइबर से भरपूर खाना खाएं और खूब पानी पीएं, साथ ही योग को भी अपने रूटीन में शामिल करें. योग में कई ऐसे आसन हैं जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक है 'काकासन', इसे 'क्रो पोज' भी कहते हैं. इस आसन को करते समय शरीर कौआ की आकृति बनाता है. चलिए आपको बताते हैं आयुर्वेद के अनुसार इस आसन को करने के फायदे क्या हैं. 

काकासन करने के फायदे (Benefits of doing Kakasana)

1. पेट साफ रखने में मददगार

काकासन करने से पेट पर असर पड़ता है और पाचन तंत्र सक्रिय होता है. आसन के समय पेट पर पड़ने वाला हल्का दबाव आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है. इससे कब्ज से राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है. इस आसन को रोजाना करने से पाचन बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चंदन के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से टैनिंग होगी साफ, ग्लो देख खुश हो जाएंगे आप

2. पेट की चर्बी घटाता है

यह पेट की बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में मदद करता है. इसे करने से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है, जिससे चर्बी धीरे-धीरे घटने लगती है. यह आसन शरीर को मजबूत बनाता है और पेट को शेप में लाने में मदद करता है. रोजाना अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और शरीर फिट रहता है.

3. मसल्स स्ट्रॉन्ग करता है

काकासन से शरीर लचीला और फुर्तीला बना रहता है. इसे करने से हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में स्ट्रेच आता है. यह आसन शरीर का संतुलन बढ़ाता है. रोजाना इसका अभ्यास करने से शरीर हल्का और फुर्तीला महसूस होता है.

4. कमर और गर्दन के दर्द से राहत

काकासन पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद करता है. यह आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है. खासकर लंबे समय तक बैठने या गलत मुद्रा के कारण होने वाले दर्द में यह फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने बताया Heat Exhaustion से कैसे करें खुद का बचाव, जानिए इसके लक्षण और कारण

5. लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद

यही नहीं, इस आसन से लिवर और किडनी का काम बेहतर होता है. यह पेट के अंदरूनी अंगों पर हल्का दबाव डालता है, जिससे उनमें खून का संचार ठीक से होता है. इससे लिवर और किडनी सही तरीके से काम करते हैं और शरीर से जहरीले तत्व आसानी से बाहर निकलते हैं.

काकासन का अभ्यास करने का सही तरीका

काकासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कमर की चौड़ाई जितना खोलें. फिर घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों. अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें और उंगलियों को अच्छी तरह फैलाएं. इसके बाद एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाएं और हाथों पर संतुलन बनाने की कोशिश करें. पेट की मांसपेशियों को हल्का अंदर की तरफ खींचें और ध्यान रखें कि पेट के अंगों पर थोड़ा दबाव महसूस हो. अब 5 से 10 बार गहरी सांस लें और इस मुद्रा में कुछ समय तक बने रहें.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kakasana For Belly Fat Reduction, Yoga Poses To Lose Belly Fat, How To Practice Kakasana Correctly, Natural Ways To Clean Stomach, Detox Your Liver And Kidney Naturally, Best Foods For Liver And Kidney Health, Improve Digestion And Gut Health, Home Remedies For Stomach Cleansing, Right Way To Practice Kakasana, Yoga For Internal Organ Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com