- अच्छी नींद के लिए रोजाना सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक.
- लॉकडाउन के दौरान सोने के शेड्यूल को न बिगड़ने दें.
- स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करेगी यह ड्रिंक.
Drink For Good Sleep: लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए कुछ लोगों का खाना खाने और सोने का शेड्यूल (Sleeping Schedule) बिगड़ चुका है. जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं वह भी घर पर बैठे-बैठे ऊब गए हैं. कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको दिनभर काम करने के बाद भी रात को सोने में भी काफी समस्या होती है. साथ ही कुछ लोगों को स्ट्रेस (Stress) की वजह से नींद नहीं आती है. अगर आप 8 घंटे से कम सोते हैं, तो भविष्य में आपके लिए कई तरह की परेशानियों खड़ी हो सकती हैं. नींद पूरी न होने से आप थकते ही नहीं बल्कि इससे आप के शरीर के कई हिस्सों पर बुरा असर भी पड़ता है. काफी दिनों से घर पर ही रहने से आपकी नींद की गुणवत्ता पर असर हो सकता है, जिन लोगों को नींद नहीं आती या कम नींद (Can't Sleep Well) आने से सिर में दर्द की शिकायत रहती है तो ऐसे लोगों के लिए हम यहां एक ऐसी ड्रिंक बता रहे हैं जिस रात को सोने से पहले पीने से आपको कमाल के लाभ मिल सकते हैं. यह ड्रिंक (Drink) आपके स्लीपिंग हार्मोन (Sleeping Hormones) को एक्टिव करने के साथ ही तनाव को दूर करने में फायदेमंद हो सकती है. इस ड्रिंक को पीने से न सिर्फ आपको गहरी नींद आएगी बल्कि आपकी थकान भी दूर हो सकती है.
यह ड्रिंक दूध बादाम और काजू से बनती है. कई रिसर्च में सामने आया है कि बादाम में स्लीपिंग हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है. दूध में स्ट्रेस रिलीविंग गुण होता है जिसके कारण इनका एक साथ सेवन करने से आपकी न सिर्फ थकान दूर हो सकती है बल्कि आपको अच्छी नींद भी आ सकती है. ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाला काजू अनिद्रा की समस्या से निजात दिलाने के लिए कारगर हो सकता है.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
Drinks That Help You Sleep: काजू, बादाम से बनी यह ड्रिंक अच्छी नींद लेने में करेगी आपकी मदद नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार, काजू में मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है जो अच्छी नींद दिलाने में सक्रिय रूप से मदद कर सकता है. ऐसे में दूध, काजू और बादाम से बनी इस हेल्दी ड्रिक को रोजाना सोने से पहले सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है.
ड्रिंक बनाने सामग्री
- 1 गिलास दूध
- 4-6 बादाम
- 4-6 काजू
ड्रिंक बनाने की विधि
- सबसे पहले बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, यह इन्हें ग्राइंड भी कर सकते हैं.
- अब एक पैन लें और दूध को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें.
- जब दूध उबलने लगे तो इसमें काजू और बादाम को डालकर कम से कम 3-4 मिनट के लिए उबालें.
- अब इसे एक गिलास में निकाल कर ठंडा होने दें और सोने से आधे घंटे पहले इसका सेवन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं