Best Fruits For Health: शरीर को सेहतमंद रखने की जब भी बात आती है फलों का जिक्र सबसे पहले किया जाता है. घर के बड़े से लेकर डॉक्टर तक अक्सर हमें फल खाने की सलाह देते हैं. लेकिन एक चीज जिसे लेकर हम अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं, कि कब और कौन सा फल खाना चाहिए. मैं तो होती हूं क्या आप भी होते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा द्वारा शेयर जानकारी. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि बार-बार बीमार पड़ना या हर वक्त थकान महसूस करना 'बढ़ती उम्र' की निशानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों (Nutrients) की कमी हो रही है.

लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए समझाया है कि हमें हर छोटी चीज के लिए दवाओं की जरूरत नहीं है, बल्कि सही पोषण की जरूरत है. आइए जानते हैं कि कौन सा फल किस बीमारी में मददगार साबित हो सकता है.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कब किस फल का करें सेवन-
1. बार-बार बीमार-
- अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, या आपको जल्दी-जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है या आप इन्फेक्शन की चपेट में आ जाते हैं, तो अपनी डाइट में अमरूद शामिल करें.
- फायदे- अमरूद में विटामिन-C की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना देता है.
- कैसे करता है काम- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, जिससे आप अंदर से फिट रहते हैं.
2. थकान-
- अगर आप सुबह सोकर उठने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो अनार आपके लिए बेस्ट है.
- खून की कमी- अनार आयरन का बहुत अच्छा सोर्स है. यह एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में मदद करता है.
- सूजन- अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की अंदरूनी थकान और सूजन को कम कर के आपको एनर्जेटिक महसूस कराते हैं.
3. पेट की समस्याओं-
- खराब पाचन और कब्ज (Constipation) आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है. इसके लिए पपीता सबसे सरल और असरदार तरीका है.
- पाचन- पपीते में 'पपेन' (Papain) नाम का एंजाइम होता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है.
- कैसे खाएं- अगर आप रोजाना 150 से 200 ग्राम पका हुआ पपीता खाते हैं, तो महज 2 से 4 दिनों में ही आपको कब्ज और भारीपन से राहत मिल जाएगी. इसमें मौजूद फाइबर और पानी मल को नरम बनाते हैं जिससे पेट आसानी से साफ होता है.
4. मांसपेशियों-
- रात को सोते समय या एक्सरसाइज करते वक्त पैरों की नस चढ़ जाती है या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है. ऐसे में केला फायदेमंद साबित हो सकता है.
- पोटैशियम- केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो मांसपेशियों के कामकाज को सही रखता है.
5. एनर्जी-
- शाम के वक्त जब भूख लगती है और एनर्जी लेवल गिर जाता है, तब बिस्किट या नमकीन की जगह खजूर खाएं.
- नेचुरल शुगर- खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर खून में जल्दी घुल जाती है और आपको तुरंत ताकत का अहसास कराती है.
- कब खाएं- अगर आप एक्सरसाइज से पहले या लो फील करने पर 2-3 खजूर खाते हैं, तो यह बेस्ट स्नैक साबित होगा.
ये भी पढ़ें- चेन्नई के फेमस ट्रेनर ने बताया खुद को सेहतमंद रखने के लिए लाइफस्टाइल में कौन से 3 बदलाव हैं जरूरी
फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं