आज के समय में बाल झड़ने की समस्या काफी देखी जा रही है. कुछ लोगों को तो हर समय ये डर सताता है कि कहीं वो गंजे न हो जाएं, क्योंकि लगातार बालों का झड़ना कई बार हमें परेशान कर देता है. आपको बता दें कि गंजापन (Baldness) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सिर के बाल बहुत ज़्यादा झड़ने लगते हैं और स्कैल्प दिखने लगता है. इसकी कई वजह हो सकती है. इसी बारे में जानने के लिए एनडीटीवी ने बात की आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
गंजेपन के कारण- (Causes of baldness)
- जेनेटिक्स
- हार्मोनल बदलाव
- तनाव
- पोषण की कमी
- कुछ दवाएं
- टाइट हेयर स्टाइल
- ज़्यादा केमिकल ट्रीटमेंट
डॉ. राम अवतार के अनुसार मेथी भारतीय किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है, जो न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सुंदरता बढ़ाने में भी मददगार है. बालों के लिए मेथी (Methi For Hair) मददगार साबित हो सकती है. पोटैशियम से भरपूर होने के कारण मेथी बालों की समस्या रोकने में मदद कर सकती है. साथ ही एसिड, प्रोटीन और औषधीए गुणों से भरपूर मेथी बालों को पोषण दे सकती है.

बालों का झड़ना कैसे कम करें. Photo Credit: Canva
बालों के लिए मेथी के फायदे- Methi ke Fayde:
मेथी हेयर मास्क (Methi Hair Mask) लगाने से बालों का झड़ना, सफेद बाल और रूसी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. बालों को मजबूत (Strong Hair) बनाने के लिए मेथी को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों के लिए नारियल तेल और मेथी- (How To Make Methi Coconut Hair Mask)
मेथी और नारियल तेल का इस्तेमाल झड़ते बालों से छुटकारा दिला सकता है.
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दानों को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें.
अब एक बर्तन में इस पाउडर को डालकर उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डालें.
अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं.
जब बाल अच्छी तरह सूख जाएं तो माइल्ज शैम्पू से धो लें.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- नहाने से पहले नाभि में पानी डालने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं